कॉस्ट्यूम डिज़ायनर थीं एक्ट्रेस..सलमान के कहने पर किया 30 किलो वज़न कम..बन गई सुपरस्टार !
बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ऐसी दिखती थीं सोनाक्षी सिन्हा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का आज जन्मदिन है। 2 जून 1987 में जन्मीं एक्ट्रेस आज हो गई हैं पूरे 30 साल की। जैसा कि हम सब जानते हैं कि सोनाक्षी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से की। इस फिल्म में सोनाक्षी को इतना पसंद किया गया कि इसके बाद उन्हें धड़ाधड़ फिल्मों के ऑफर आने लगे।
इस फिल्म के बाद तो सोनाक्षी का नाम ही दबंग गर्ल पड़ गया। आज भी अगर कहीं दबंग गर्ल नाम आता है तो मतलब साफ हो जाता है कि यहां बात सोनाक्षी की हो रही है।

फिल्म दबंग के बाद उन्होंने दबंग 2 में भी सलमान खान के साथ काम किया। वहीं बता की जाए सोनाक्षी की खूबसूरती की तो उसका तो कोई जवाब नहीं है।
लेकिन क्या आपको पता है कि सोनाक्षी ने अपनी डेब्यू फिल्म से पहले काफी वज़न कम किया था। जी हां..बॉलीवुड में आने से पहले सोनाक्षी का वज़न काफी बढ़ा हुआ था। वो काफी मोटी थीं।


Click it and Unblock the Notifications