इस दोस्त ने रजनीकांत को बनाया बस कंडक्टर से साउथ इंडियन फिल्मों का थलाइवा, जाने यहां

Rajinikanth

साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत का जन्म बेंगलुरु में हुआ था। 72 साल की उम्र में रजनीकांत फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी पूरी तरह से सक्रिय हैं। अब तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके रजनीकांत ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा समय बिता चुके हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार एक्शन की बदौलत रजनीकांत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बनाया है। रजनीकांत सिर्फ साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी बेहद बड़ा नाम हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब रजनीकांत बस कंडक्टर से लेकर कुली तक का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। 12 दिसंबर को रजनीकांत अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

आइए Birthday Special में जानते हैं रजनीकांत का कंडक्टर से थलाइवा बनने तक का सफर :

असली नाम नहीं है रजनीकांत :

असली नाम नहीं है रजनीकांत :

आज के समय में, किसी फिल्म को लेकर लोगों के मन में सुगबुगाहट जगाने के लिए थलाइवा रजनीकांत का नाम ही काफी होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि रजनीकांत उनका असली नाम नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद रजनीकांत ने अपना नाम बदल लिया था। उनका असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ था। घर की आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए रजनीकांत बस कंडक्टर और कुली का काम करते थे। उस समय उन्हें 750 रुपये प्रतिदिन मिलते थे।

इस दोस्त ने नहीं मरने दिया एक्टिंग का कीड़ा :

इस दोस्त ने नहीं मरने दिया एक्टिंग का कीड़ा :

रजनीकांत हमेशा से ही एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहते थे। इस बात का पता उनके दोस्त राज बहादूर को बहुत अच्छी तरह से थी। राज बहादुर के कहने पर ही रजनीकांत ने मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया था। रजनीकांत के इस दोस्त को उनके अंदर छुपे इस हुनर का काफी अच्छी तरह से पता था और उन्होंने कभी भी रजनीकांत के अंदर से इस इच्छा को मरने नहीं दिया। रजनीकांत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कन्नड़ नाटकों से की थी, जहां दुर्योधन के किरदार में उन्हें खूब पसंद किया जाता था। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री लेने से पहले रजनीकांत ने तमिल भाषा की शिक्षा की। इसके बाद वह 'अपूर्वा रागनगाल' में पहली बार नजर आए, जिसमें कमल हासन भी थे। रजनीकांत की सबसे बड़ी हिट 'बिल्ला' थी। इसी फिल्म का हिंदी रीमेक करके अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन बनायी गयी थी।

श्रीदेवी ने सलामती के लिए रखा था 7 दिनों का व्रत :

श्रीदेवी ने सलामती के लिए रखा था 7 दिनों का व्रत :

रजनीकांत और श्रीदेवी ने साथ में करीब 25 फिल्मों में काम किया है। 2011 में जब दोनों फिल्म 'राणा' की शूटिंग कर रहे थे, उस समय रजनीकांत की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गयी थी। उन्हें इलाज के लिए सिंगापुर ले जाना पड़ा था। इस बात का जब श्रीदेवी को पता चला तो वह काफी परेशान हो गयी। रजनीकांत की सलामती की दुआ मांगने के लिए उन्होंने शिरडी जाने का फैसला लिया। शिरडी में साईं बाबा के दर्शन करने के बाद उन्होंने रजनीकांत की सलामती के लिए 7 दिनों का व्रत रखा था। श्रीदेवी के साथ-साथ थलाइवा के लाखों-करोड़ों फैंस की दुआ कबूल हो गयी और जल्द ही वह बिल्कुल स्वस्थ होकर भारत वापस आ गये।

थलाइवा की लव स्टोरी :

थलाइवा की लव स्टोरी :

रजनीकांत ने खुद से 8 साल छोटी लता रंगाचारी से शादी की थी। उनकी लव स्टोरी भी उनकी फिल्मों की तरह ही बिल्कुल फिल्मी है। लता रंगाचारी एक बार रजनीकांत का इंटरव्यू लेने उनके घर पहुंची थी। इंटरव्यू के दौरान ही दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। रजनीकांत ने खुद से 8 साल छोटी लता से शादी कर ली। रजनीकांत और लता की दो बेटियां हैं, ऐश्वर्या और सौन्दर्या। दक्षिण भारतीय फिल्मों के भगवान माने जाने वाले रजनीकांत को इसी साल भारत के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रेगुलर बेस पर अपना टैक्स भरने के लिए सम्मानित किया। IMDb के मुताबिक तमिल फिल्म इंडस्ट्री में रजनीकांत सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले एक्टर हैं।

करियर की सुपरफ्लॉप फिल्म को फिर किया जाएगा रिलीज :

करियर की सुपरफ्लॉप फिल्म को फिर किया जाएगा रिलीज :

साल 2002 में रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म 'बाबा' बुरी तरह से पीट गयी और सुपरफ्लॉप हो गयी। इस फिल्म की असफलता की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेते हुए रजनीकांत ने डिस्ट्रीब्यूटर्स के पूरे पैसे वापस लौटा दिये थे। इस साल फिल्म 'बाबा' को रजनीकांत के जन्मदिन पर फिर से रिलीज की जा रही है। फिल्म के संगीत निर्देशक ए.आर. रहमान हैं, जब यह फिल्म फ्लॉप हुई तो उन्होंने फिल्म के गानों में आवश्यक बदलाव करने की बात कही थी। इसके बाद सभी जरूरी बदलावों के साथ इस फिल्म के नये वर्जन को फिर से रिलीज किया जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X