1994 में 'हम आपके हैं कौन' को इस फिल्म ने दी टक्कर और सारे अवार्ड्स उड़ा ले गई थी! ये रहे थे बेस्ट एक्टर

this-film-gave-competition-to-hum-aapke-hain-koun-in-1994-salman-khan-fails-to-get-best-actor-award

29 Years of Hum Aapke Hain Koun: सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' की रिलीज को 29 साल पूरे हो चुके हैं। साल 1994 में आई इस फिल्म ने सफलता के ऐसे रिकॉर्ड कायम थे, जिसे सालों साल कोई तोड़ नहीं पाया था। यह हर लिहाज़ से एक उम्दा फिल्म थी, जिसमें परिवार, रिश्ते, रोमांस, सब कुछ कूट कूट कर भरा था।

बॉक्स ऑफिस के लिहाज से भले सलमान खान और माधुरी दीक्षित की ये फिल्म ऐतिहासिक साबित हुई, लेकिन इस साल फिल्मफेयर अवार्ड्स में 'हम आपके हैं कौन' को एक फिल्म ने टक्कर दे दी थी और सारे अवार्ड्स उड़ा ले गई थी। जी हां, यहां तक की सलमान खान के हाथों से भी बेस्ट एक्टर का अवार्ड निकल गया था।

सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवार्ड जीतने वाली फिल्म

साल 1994 फिल्मों में मामले में जबरदस्त रहा था। बता दें, इस साल सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवार्ड जीतने वाली फिल्म साबित हुई थी- '1942 ए लव स्टोरी'। अनिल कपूर और मनीषा कोईराला स्टारर इस फिल्म ने कुल 9 अवार्ड्स जीते थे। जबकि 'हम आपके हैं कौन' के हाथ 5 अवार्ड आई थी (बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट स्क्रीनप्ले और लता मंगेशकर को स्पेशल अवार्ड)।

लेकिन इस साल जो बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीत ले गए, वो ना तो सलमान खान थे, ना अनिल कपूर। इस साल के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बने नाना पाटेकर, फिल्म क्रांतिवीर के लिए।

इसके अलावा तबू बनीं थी बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस (विजयपथ) और सोनाली बेंद्रे को मिला था न्यू फेस ऑफ द ईयर अवार्ड। जबकि मोहनीश बहल को पछाड़कर जैकी श्रॉफ बने थे बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (1942 ए लव स्टोरी)। इसके अलावा, इस साल फिल्मफेयर ने लता मंगेशकर को एक ही फिल्म में 10 गाने गाने के लिए सम्मानित किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X