..................... This content creator turned actor has built a net worth of over 100 crores, started his journey with Rs 5000 - Hindi Filmibeat

ये है भारत का सबसे अमीर कंटेंट क्रिएटर, 5000 रुपये से शुरू किया था सफर, आज है 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति

this-content-creator-actor-has-built-a-net-worth-of-over-100-crores-started-his-journey-with-rs-5000

India's wealthiest digital influencer: भारत के सबसे बड़े कंटेंट क्रिएटर और एक्टर, भुवन बाम ने पिछले कुछ सालों में अपार सफलता पाई है। बता दें, एक साधारण शुरुआत से 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति के साथ भुवन भारत के सबसे धनी डिजिटल इन्फ्लुएंसर व्यक्ति बन गए हैं।

अपनी शुरुआती नौकरी में महज 5000 रुपये कमाने से लेकर वर्तमान तक की उनकी जर्नी उनके टैलेंट को दिखाती है। कई कॉमेडी वाले किरदार निभाने के बाद भुवन ने एक कंटेंट क्रिएटर के रूप में डिजिटल पर तेज़ी से विकास किया। उन्होंने अपने पहले शो ढिंडोरा के साथ अपने एक्टिंग टैलेंट को भी साबित किया, जिसे हॉफ बिलियन से भी अधिक बार देखा गया। उनकी पहली डिजिटल सीरीज़ 2023 की अब तक की तीसरी सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली सीरीज़ बन गई है।

5000 रूपए से 100 करोड़ तक का सफर

अपनी एक्टिंग के अलावा, भुवन बाम ने एक आगामी लोकप्रिय एनिमेटेड सीरीज़ में अपनी आवाज़ दी है और कहा जा रहा है कि वह एक एक्शन फिल्म का भी हिस्सा होंगे, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को सबसे सामने लाएगा।

एक छोटे से स्टार्ट-अप से भारत के सबसे अमीर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर तक भुवन बाम की जर्नी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है। कभी कैफे़ और रेस्टोरेंट्स में गाने वाले भुवन ने 2015 में BB Ki Vines यूट्यूब चैनल शुरू किया था। आज इस चैनल के 26.3 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। एक इंटरव्यू में भुवन बाम ने कहा था, "मैं यूट्यूब का धर्मा प्रोडक्शन्स बनना चाहता हूं। मैं बीबी यूनिवर्स बनाना चाहता हूं।"

Read more about: bhuvan bam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X