बॉलीवुड में इस फिल्म से शुरू हुए थे लिपलॉक सीन, 4 मिनट तक एक-दूसरे से लिपटे किस करते रहे थे ये!

Bollywood First and longest kissing scene: बॉलीवुड फिल्मों में किसिंग सीन आजकल आम बात है। लेकिन एक समय था जब किसिंग सीन आते ही दो फूलों के हिलते या खिलते या फिर रोशनी को धीमा होते जैसे सिंबॉलिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड में किसिंग सीन यानी लिप लॉक सीन की शुरुआत कहां से हुई थी? चलिए जानते हैं बॉलीवुड में किस फिल्म में सबसे पहला किस किया गया और मजे की बात ये है कि ये पहली ही फिल्म थी जिसमें सबसे लंबा किसिंग सीन किया गया था।
आज तक का सबसे लंबा किसिंग सीन -
ऐसा माना जाता है कि करिश्मा कपूर और आमिर खान की फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में इन दोनों का सबसे लंबा लगभग 1 मिनट का लिप लॉक सीन है। लेकिन क्या आप जानते हैं 1933 में बॉलीवुड फिल्मों में लिप लॉक सींस की शुरुआत हो गई थी। जी हां, 1933 में इंग्लिश में रिलीज हुई फिल्म 'कर्मा' में सबसे लंबा 4 मिनट तक का किस किया गया था। बाद में फिल्म का हिंदी वर्जन 'नागन की रागिनी' 30 मई 1933 में ही रिलीज हुई। इस फिल्म में बिना कांट-छांट के लगभग 4 मिनट लंबे किसिंग सीन को दिखाया गया था।
असल जिंदगी में पति-पत्नी थे हिमांशु और देविका
भारतीय सिनेमा में पहली बार लिप लॉक करने का क्रेडिट किसी और को नहीं बल्कि देविका रानी और हिमांशु राय को जाता है। उन्होंने भारतीय सिनेमा में नागिन की रागिनी में हुआ लिपलॉक सिर्फ सबसे लंबा ही नहीं बल्कि सबसे पहला भी माना जाता है। दिलचस्प बात ये है कि हिमांशु और देविका राय रीयल लाइफ में पति-पत्नी थे, इसलिए वे आसानी से ऑनस्क्रीन लिपलॉक सीन दे पाए।
फिल्म के निर्माता भी थे हिमांशु राय
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन फिल्म कर्मा के निर्माता भी हिमांशु राय थे। उन्होंने विदेशी फिल्मों की टेक्नीक को हिंदी सिनेमा में अपनाया और फिल्म उद्योग को एक नई पहचान दिलवाई।
देविका रानी ने तोड़े सभी टैबू
एक्ट्रेस देविका रानी ने इंडियन सिनेमा में उन धारणाओं को भी तोड़ा जहां महिलाओं का फिल्मों में काम करना अच्छा नहीं माना जाता था। उन्होंने विदेशों में अपनी अलग पहचान बना इंडियन सिनेमा में महिलाओं की नई छवि बनाई।


Click it and Unblock the Notifications











