..................... this bollywood actress Married at 15 and mother at the age of 17, had her own Mercedes car in the 70s, guess the name - Hindi Filmibeat

15 साल की उम्र में शादी, 17 साल की उम्र में मां बन गई थी ये एक्ट्रेस, 70 के दशक में थी खुद की मर्सिडीज कार

moushumi chatterjee

फिल्म बालिका बधू (1967) से डेब्यू करने वाली इस एक्ट्रेस ने बेहद ही कम समय से अपना नाम कर लिया था। फिल्म डायरेक्टर और नामी सितारे भी उनके लुक्स और एक्टिंग की तारीफ करते थकते नहीं थे। बता दें कि इस हसीना ने हिंदी सिनेमा जगत में काफी नाम कमाया है। यह एक्ट्रेस अपने काम के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी लाइमलाइट में रही हैं चलिए जानते हैं कि ये कौन सी है ये एक्ट्रेस जिसकी 15 साल में हो गई थी शादी।

हम बात कर रहे हैं मौसमी चटर्जी की। जिन्हें कम उम्र से ही काफी नाम मिला था। बता दें कि मौसमी की शादी हेमंत कुमार के बेटे जयंत मुखर्जी से हो गई थी। उस समय मौसमी चटर्जी सिर्फ 15 साल की थीं। वह उस समय 10वीं क्लास के एग्जाम दे रही थीं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि हेमंत कुमार की फैमिली हमारी फैमिली से काफी क्लोज थी। वो लोग मुझे अपने घर की बहू बनाना चाहते थे। मेरी सास ने कहा भी था बालिका वधू मेरे ससुर यह इशारा समझ गए और उन्होंने मेरे पिता से मेरा हाथ मांग लिया था।

मेरी शादी मार्च में फिक्स की गई थी और अप्रैल में मेरी एग्जाम थे। मुझसे पूछा भी गया था कि क्या मुझे परीक्षा देनी है तो मैंने मना कर दिया था। दो साल बाद जब मैं 17 की हुई थी। मैं मां बन गई थी उसी समय मुझे एक फिल्म का ऑफर मिला था। मैं फिल्मों को मना नहीं कर सकती थी क्योंकि मुझे पर्दे पर दिखना बेहद पसंद था। उस समय मुझे सफलता का मतलब भी नहीं पता था। मेरे पास उस समय खुद की मर्सिडीज कार थी और मैं उसी से शूट पर जाया करती थी।

एक्ट्रेस ने आगे यह भी कहा कि मुझे फिल्मों से काफी रिप्लेस किया गया था। मुझे अच्छे से याद है कि मैंने दो फिल्में साइन की थीं, लेकिन मुझे उससे हटा दिया गया था यह कहकर कि मैं हीरो की गुड बुक्स में नहीं हूं।

काम की बात करें तो बालिका बधू में काम करने के बाद वे प्रीनीता (1969), अनुराग (1972), गुलाम बेगम बादशाह (1973), हमशक्ल (1974), सबसे बड़ा रुपैया (1976) में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा मौसमी बंगाली फिल्मों में भी अपना इक्का जमा चुकी हैं। बता दें कि मौसमी चटर्जी की दो बेटियां हैं। बता दें कि मौसमी चटर्जी ने साल 2019 में राजनीति पार्टी ज्वाइन कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X