अक्षय कुमार को अपनी जान से ज्यादा प्यार करती थी ये खूबसूरत हसीना, ब्रेकअब के बाद खो बैठी थी अपना मानसिक संतुलन

Akshay kumar love and affair: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले एक्टर अक्षय कुमार (Akshay kumar) ने साल 1991 की फिल्म सौगंध से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि उनकी इस फिल्म से उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली थी, लेकिन साल 1992 में आई उनकी फिल्म खिलाड़ी से उन्होंने ऐसा फैन्स पर जादू किया था कि वह जादू अभी तक उतरा नहीं है। इस फिल्म के बाद से लोग उन्हें खिलाड़ी कुमार के नाम से भी पुकारने लगे थे। बता दें कि अक्षय कुमार ने एक से एक हिट फिल्म दी है। जिसमें शामिल हैं अंदाज, गरम मसाला, आरजू, धड़कन जैसी फिल्में शामिल हैं।
इन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं अक्षय
ऐसा माना जाता है कि एक समय पर रवीना टंडन से ब्रेकअप के बाद अक्षय कुमार का नाम शिल्पा शेट्टी के साथ जुड़ा था। दोनों ने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' और 'धड़कन' जैसी फिल्में की हैं। माना जाता है कि इसी दौरान शिल्पा शेट्टी अक्षय कुमार को अपना दिल दे बैठी थीं। दोनों के प्यार के चर्चे तेज हो गए थे। दोनों के अफेयर रूमर्स मीडिया में आ गए थे। लोगों को तो यह भी लगने लगा था कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे लेकिन दोनों के रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका। तीन साल डेट करने के बाद अक्षय की लाइफ में किसी और की एंट्री हो गई। जी हां, यह कोई और नहीं बल्कि ट्विंकल खन्ना थीं।
ब्रेकअप झेल नहीं सकीं शिल्पा शेट्टी
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना क्लोज आते गए और शिल्पा शेट्टी से दूरियां बनती गईं। जब शिल्पा शेट्टी को अक्षय कुमार और ट्विंकल के अफेयर के बारे में पता चला था तब वह बुरी तरह से टूट गई थीं। शिल्पा अक्षय को दिलों जान से चाहा करती थी। इस खबर से शिल्पा शेट्टी को सदमा लगा था। अक्षय से दूर होना शिल्पा के लिए काफी मुश्किल था क्योंकि वह उनके प्यार में पूरी तरह से पागल थीं। शिल्पा ने एक इंटरव्यू में यह भी कह कि ब्रेकअप को मान पाना भी काफी मुश्किल था। उसके बिना रहना और उस दौर से गुजरना काफी बुरा था। क्योंकि ट्विंकल उनकी बेस्ट फ्रेंड थीं और अक्षय ने उन्हें चीट किया था। यह सब जानकर वह इसे बर्दाश्त नहीं कर पाईं।


Click it and Unblock the Notifications













