पाकिस्तान में जन्मी इस एक्ट्रेस से बेइंतहा मोहब्बत करता था ये सितारा, घरवालों से मिली थी जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने काम से लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि लोग उन्हें देवता की तरह पूजने लगे थे। 50- 60 और 70 के दशक में लोगों पर सिनेमा की दीवानगी थी। हर कोई फिल्म देखने के लिए उत्सुक रहता था। साथ ही अपने फेवरेट कलाकार की फिल्म आने का बेसब्री से इंतजार करता। कुछ फैन्स तो अपने पसंदीदा सितारे से मिलने के लिए कोसों दूर पैदल चले जाते थे। जहां इस जमाने में इस एक्टर को लोगों से बेइंतहा प्यार मिला, लेकिन वह अपनी ही प्यार को पाने में कामयाब नहीं रहा। हम बात कर रहे हैं एक ऐसे एक्टर की जिसने प्यार तो किया लेकिन बदले में मिली जान से मारने की धमकी।
हम बात करे रहे हैं देव आनंद की जिसे अपने स्टाइल और बेहतरीन अदाकारी के लिए आज भी याद किया जाता है। उनके कपड़े पहनने के स्टाइल से लेकर उनके डायलॉग्स तक उनके फैन्स कॉपी करना पसंद करते थे। बता दें कि देव आनंद ने उस समय अंग्रजी से बीए किया और बंबई चले गए। यहां आकर उन्होंने क्लर्क का काम लिया लेकिन अशोक कुमार से प्रेरित होकर उन्होंने बॉलीवुड में करियर बनाना चाहा। 1946 में उन्होंने फिल्मी डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म थी 'हम एक हैं' इसके बाद उन्होंने गुरु दत्त के साथ हाथ मिलाया। गुरु दत्त के साथ उन्होंने 100 से अधिक फिल्में की थीं। जो अधिकतर हिट रही थीं।
देव आनंद की फिल्में तो हिट रहीं लेकिन प्यार फ्लॉप हो गया जी हां, एक फिल्म के दौरान देव आनंद की मुलाकात सिंगर और एक्ट्रेस सुरैया से हुई। धीरे-धीरे दोनों के प्यार के चर्चे होने लगे। देव आनंद और सुरैया की केमिस्ट्री ऑन स्क्रिन बेहद पसंद की जाती थी। फैन्स भी दोनों के साथ में देखना पसंद करते थे। देव आनंद सुरैया को नोसी कहते और सुरैया देव आनंद को स्टीव कहकर पुकारती थीं।
दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। साल 1949 में जीनत की शूटिंग के दौरान दोनों ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन सुरैया का परिवार इस रिश्ते के लिए नहीं माना यहां तक की सुरैया के परिवार ने देव आनंद को जान से मारने तक की धमकी दे दी थी। दोनों एक दूसरे से शादी तो नहीं कर पाए, लेकिन प्यार ना मिलने की वजह से सुरैया ने कभी भी शादी नहीं की। जबकि देव आनंद ने 1954 में ब्यूटी क्वीन कल्पना कार्तिक से शादी कर ली थी। उनके दो बच्चे भी हैं, लेकिन मरते दम तक देव आनंद सुरैया को याद करते रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications











