शादी की खबर पक्की होते ही इंस्टाग्राम से गायब हुई ये हसीना, फैंस करते रह गये इंतजार

k l rahul, athiya shetty

शादी जैसी खबरों के पक्की होते ही फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस के इंस्टाग्राम पर इनके अकाउंस खंगालने वालों की बाढ़ आ जाती है। लोग होने वाली दुल्हन के चेहरे का ग्लो समेत शादी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी रखना चाहते हैं। लेकिन सुनील शेट्टी की लाडली अथिया ने इस मामले में अपने फैंस को निराश कर दिया है। जैसे ही अथिया के शादी की खबर पर मुहर लगी, वह इंस्टाग्राम से गायब ही हो गयी। बता दें कि अथिया शेट्टी और के. एल. राहुल आज यानी 23 जनवरी को खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्म हाउस पर शादी रचा रहे हैं।

हफ्तों पहले किया था आखिरी पोस्ट : आमतौर पर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहने वाली और हमेशा अपनी फोटो अपलोड करती रहने वाली अथिया ने शादी की खबर पक्की होते ही सोशल मीडिया से दूरी बना ली। अथिया के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनका आखिरी पोस्ट हफ्तों पहले 14 जनवरी का है। इसके बाद अथिया ने कोई पोस्ट नहीं किया है। वहीं के.एल. राहुल अथिया के मुकाबले सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव दिखे। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर आखिरी पोस्ट 5 दिन पहले का है। हालांकि उन्होंने भी शादी से जुड़ा कोई पोस्ट नहीं किया था।

अथिया से के.एल. राहुल के फॉलोअर्स आगे : इंस्टाग्राम पर अथिया शेट्टी की तुलना में के.एल. राहुल के फैन फॉलोवर्स की संख्या काफी ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर के. एल. राहुल को 13.4 मिलीयन लोग फॉलो करते हैं जबकि अथिया के फॉलोअर्स की संख्या 3.9 मिलियन है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे के. एल. राहुल बारात लेकर अथिया शेट्टी के घर पहुंचे। सवा 4 बजे दोनों के फेरे हुए। दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के मुताबिक हुई इस शादी में मेहमानों की संख्या मजह 100 थी, जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड से जुड़े कई लोग भी शामिल हुए। शादी में मेहमानों को खाना दक्षिण भारतीय अंदाज में केले के पत्तों पर परोसा गया था। शादी के बाद के. एल. राहुल और अथिया शेट्टी एक ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं, जिसमें करीब 3000 मेहमान शामिल होंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X