शाहरुख-सलमान के साथ हिट फिल्में देने वाली ये एक्ट्रेस आमिर खान से करती हैं नफरत, साथ काम ना करने की खाई है कसम

आमिर खान बॉलीवुड के नामी सितारों में से एक हैं। उनके अभिनय और स्टाइल की हर कोई तारीफ करता है। इसीलिए उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है। आमिर खान ने कई हिरोइनों के साथ कई बड़ी फिल्में की हैं, लेकिन बॉलीवुड की ये एक ऐसा हसीना है जिन्होंने शाहरुख खान और सलमान खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं, लेकिन आमिर खान के साथ काम ना करने की कसम खा ली है। चलिए जानते हैं कि कौन हैं ये हसीना।
दरअसल आमिर खान को इंडस्ट्री में मसखरा भी कहा जाता है। वे जिसके साथ काम करते हैं उसके साथ जमकर मजाक मस्ती भी करते हैं, लेकिन अपनी इस मजाक मस्ती की वजह से आमिर खान को कई बार मुसीबातों का सामना भी करना पड़ चुका है। एक बार वह जूही चावला के साथ शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने अपनी ही को-स्टार के साथ एक ऐसा मजाक किया था जिसकी वजह से जूही चावला उनसे नाराज हो गई थीं। दोनों की दोस्ती के बीच दरार आ गई थी। जूही ने आमिर से 7 साल तक बात नहीं की थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग करनी शुरू कर दी थी।
वहीं दूसरी एक्ट्रेस एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने आमिर साथ कभी काम ना करने की कसम खा ली है। जी हां, यह हैं ऐश्वर्या राय। ऐश्वर्या ने शाहरुख खान सलमान खान के साथ कई फिल्में की हैं, लेकिन ऐश्वर्या ने आमिर खान के साथ एक कोका-कोला के एक विज्ञापन में काम किया था। इस दौरान आमिर खान ने एक्ट्रेस के साथ एक ऐसा मजाक किया कि उस दिन के बाद से ऐश्वर्या राय उनपर काफी नाराज हुई थीं और उन्होंने उनके साथ काम ना करने की कसम खा ली है।
जूही, ऐश्वर्या ही नहीं इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित भी हैं जिन्हें आमिर खान का मसाज जरा भी रास नहीं आया था। ऐसा माना जाता है कि एक बार सेट पर आमिर खान ने माधुरी की हथेली पर थूक दिया था। जिसके बाद पूरे सेट पर हंगामा हो गया था। माधुरी को उनका ये मजाक जरा भी पसंद नहीं आया था।


Click it and Unblock the Notifications


