सिर्फ हंसने के लेती हैं 10 लाख रुपये, 250 करोड़ की मालकिन हैं ये एक्ट्रेस, नाम बता दिया तो कहलाएंगे बादशाह

फिल्मों से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक अपनी पहचान बनाने वाली इस एक्ट्रेस को आज हर कोई जानता है। जी हां, भले ही इस एक्ट्रेस ने ज्यादा लीड रोल में फिल्म ना की हो, लेकिन आज ये एक्ट्रेस सिर्फ एक हंसी का 10 लाख रुपये चार्ज करती हैं। बता दें कि इस एक्ट्रेस की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ काफी स्ट्रगल भरी थी। फिल्मी सफर में भी उन्हें काफी परेशानी हुई क्योंकि उनका इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं था। और इन्होंने अपनी शादी में भी काफी परेशानियां उठाई थीं, लेकिन आज ये एक्ट्रेस बेहद ही सफल जीवन बिता रही हैं। चलिए जानते हैं कौन हैं ये एक्ट्रेस...
उत्तराखंड के देहरादून में जन्मी ये एक्ट्रेस आज 61 साल की हो गई हैं। बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि हैं अर्चना पूरन सिंह। अर्चना ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया था। वहीं मॉडलिंग के दौरान उन्होंने एक विज्ञापन में काम किया इस दौरान उन्हें डायरेक्टर बी.आर चोपड़ा ने फिल्म 'निकाह' में काम करने का मौका दिया था। फिल्म 1982 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अर्चना का करिदार भी छोटा था, लेकिन इस फिल्म के बाद से उनकी किस्मत में चार चांद लग गए थे। क्योंकि इसके बाद उन्हें एक के बाद एक ऑफर मिलने लगे। फिर उनकी फिल्म आई जलवा (1987) जिसमें वे एक अहम किरदार में नजर आई थीं। इसके बाद वे 'राजा हिंदुस्तानी', 'मेरे बाप पहले आप', 'दे दना दन', 'कुछ-कुछ होता है', 'आग का गोला' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
लेकिन आपको बता दें कि इन दिनों अर्चना पूरन सिंह नजर आ रही हैं कपिल शर्मा के शो में और आपको जानकर हैरानी होगी कि अर्चना पूरन सिंह एक एपिसोड के लिए चार्ज करती हैं 10 लाख रुपये। जी हां, अर्चना एक एपिसोड के लिए मोटी फीस लेती हैं। बता दें कि इस शो में अर्चना बतौर जज की भूमिका निभाती नजर आती हैं और हर एपिसोड में जमकर ठहाके लगाती हैं। शो में कपिल और अर्चना की प्यारी नोक-झोक भी देखी जा सकती है। अर्चना ने साल 2019 में नवजोत सिहं सिद्धू को रिप्लेस किया था।
बता दें कि अर्चना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रही हैं। बताया जाता है कि परमीत सेठी के साथ शादी करने से पहले भी अर्चना ने किसी और से शादी की थी। एक इंटरव्यू में अर्चना ने कहा था कि 'पहली शादी खराब होने के बाद मैं नहीं चाहती थी कि कोई भी पुरुष मेरी लाइफ में आए, लेकिन परमीत ने सब बदल दिया था।' बता दें कि अर्चना ने कभी भी अपने पहले पति के बारे में खुलासा नहीं किया कि वे कौन थे। वहीं परमीत के साथ शादी होने के बाद भी उन्होंने अपनी शादी 4 साल तक छिपाई थी क्योंकि परमीत की फैमिली को पसंद नहीं था कि कोई एक्ट्रेस बहू आए। बता दें कि अर्चना के दो बेटे हैं। एक का नाम आर्यमान और दूसरे का आयुष्मान है।


Click it and Unblock the Notifications














