..................... This actor proposed Juhi Chawla at the age of just 6|इस एक्टर ने महज 6 साल की उम्र में किया था जूही चावला को प्रपोज, लंबे समय से फिल्मों से बना रखी है दूरी| - Hindi Filmibeat

इस एक्टर ने महज 6 साल की उम्र में किया था जूही चावला को प्रपोज, लंबे समय से फिल्मों से बना रखी है दूरी

Imran Khan

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के भांजे इमरान खान ने बतौर लीड एक्टर अपने डेब्यू फिल्म 'जाने तू...या जाने ना' से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी। लेकिन लगातार कुछ असफल फिल्में देने के बाद इमरान खान ने फिल्मों से दूरी बना ली। इमरान खान 13 जनवरी को अपना 40वां बर्थडे मना रहे हैं। इमरान खुद को हमेशा बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस जूही चावला का फैन बताते हैं। इमरान जूही को इतना पसंद करते थे कि महज 6 साल की उम्र में ही उन्होंने जूही को प्रपोज कर दिया था। इस बात का खुलासा खुद जूही ने ही किया था।

आइए आपको इमरान खान के बारे में बताते हैं कुछ खास बातें :

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर किया है काम :

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर किया है काम :

इमरान खान का जन्म भारत में नहीं बल्कि अमेरिका में हुआ था। उन्होंने एक्टिंग में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट आमिर खान की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' और 'जो जीता वो सिकंदर' में भी काम किया था। इसके बाद इमरान खान ने बतौर लीड एक्टर फिल्म 'जाने तू...या जाने ना' में जेनेलिया डिसूजा के साथ डेब्यू किया था। इमरान खान को रॉम-कॉम रोल में दर्शकों ने हमेशा ज्यादा पसंद किया है।

जूही चावला को किया प्रपोज :

जूही चावला को किया प्रपोज :

इमरान खान ने महज 6 साल की उम्र में जूही चावला को प्रपोज कर डाला था। इस बात का खुलासा जूही ने खुद ही अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में किया था। इमरान खान को उनके बर्थडे पर विश करते हुए जूही ने यह पोस्ट किया था। इसमें जूही ने लिखा था, 'इमरान ने मुझे 6 साल की उम्र में ही प्रपोज किया था। हीरे की पहचान तभी से है उसमें!!! मेरे सबसे छोटे प्रेमिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके लिए 100 पेड़।'

फिल्में हुई फ्लॉप तो बॉलीवुड से बना ली दूरी :

फिल्में हुई फ्लॉप तो बॉलीवुड से बना ली दूरी :

फिल्म 'जाने तू...या जाने ना' के बाद इमरान खान 'आई हेट लव स्टोरी', 'डेल्ही बेली', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में नजर आए थे। लेकिन इसके बाद से इमरान की फिल्में फ्लॉप होने लगी। लगातार कई फिल्में फ्लॉप होने के बाद इमरान खान ने फिल्मों से दूरी बना ली। इमरान आखिरी बार फिल्म 'कट्टी बट्टी' में नजर आए थे। अगर निजी जीवन की बात करें तो इमरान खान इन दिनों अकेले ही हैं। उनका पत्नी अवंतिका से तलाक हो गया है। इमरान आजकल कैमरे से भी दूर ही रहते हैं लेकिन हाल ही में आमिर खान की बेटी इरा खान की सगाई में वह नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X