B'day Spcl: ना सलमान, ना शाहरुख.. गोविंदा के पास है ये सबसे खास RECORD
1980s और 90s के दौर में जब सनी देओल और संजय दत्त जैसे स्टार्स एक के बाद एक्शन फिल्में कर दर्शकों का दिल जीत रहे थे तो 90s के शुरुआती दौर में शाहरुख खान रोमांस के बादशाह बन रहे थे। इस दौरान एक हीरो ऐसे भी थे जो एक्शन और रोमांटिक से हटके अलग पहचान बना रहे थे।
जी हां हम बात गोविंदा की कर रहे हैं जिनका अंदाज और स्टाइल ही अलग ही हुआ करता था। वो ना तो एक्शन फिल्म करते थे और ना रोमांटिक। गोविंदा अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए आज भी जाने जाते हैं। उनके टक्कर का स्टार आज भी बॉलीवुड में कोई नहीं हुआ है।

गोविंदा आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं और बॉलीवुड के साथ-साथ सारे फैन्स उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। गोविंदा हमेशा नंबर वन कहलाए और दर्शकों का सालों-साल तक इंटरटेनमेंट किया। आज भी गोविंदा की फिल्म या गाने भर देख लेने से आपका मूड फ्रेश हो जाएग।
गोविंदा अपने आप में बॉलीवुड के सबसे अलग तरह के स्टार हैं जिन्हें बखूबी पता था कि वो किसमें बेस्ट हैं और दर्शक उन्हें कैसे पसंद करते हैं। जानिए वो कारण जिस वजह से गोविंदा बने बॉलीवुड के सबसे अलग सुपरस्टार।


Click it and Unblock the Notifications