..................... Thieves broke into the houses of these Bollywood celebrities, Goods worth lakhs of rupees disappeared|बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटीज के घर चोरों ने लगायी सेंध, लाखों रुपये के सामान हुए गायब | - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटीज के घर चोरों ने लगायी सेंध, लाखों रुपये के सामान हुए गायब

चोरों के हाथों से न आम जनता और न ही सेलिब्रिटिज कोई भी नहीं बच पाया है। कभी किसी सेलिब्रिटी के घर काम करने वाले नौकरों ने उनके सामानों पर हाथ साफ किया तो कभी विदेशों में इनका चोरों से पाला पड़ गया है। अमिताभ बच्चन से लेकर काजोल और स्वरा भाष्कर तक सभी के घरों में चोर सेंधमारी कर चुके हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब बॉलीवुड स्टार्स को चोरों का सामना करना पड़ा है। कुछ ने तो पहले भी कई बार चोरों की शिकायत की थी। हाई सिक्योरिटी होने के बावजूद स्टार्स के घर चोरी की घटनाएं सबको चौंका देती हैं।

हम आपको कुछ ऐसे ही किस्सों के बारे में बताते हैं जब बॉलीवुड स्टार्स के सामानों पर चोरों ने हाथ साफ किया

सोनम कपूर

सोनम कपूर

बॉलीवुड डीवा सोनम कपूर के घर से उनका लाखों का हीरो का नेकलेस चोरी हो गया था। एक पार्टी में सोनम ने वह नेकलेस पहना था, जिसके बाद से वह गायब हो गया। हीरो के उस नेकलेस की कीमत 5 लाख रुपये बतायी गयी थी। इसके अलावा एक बार सोनम की सास सरला आहुजा के दिल्ली वाले घर में भी चोरी हो चुकी है। चोर सोनम के घर से 2.4 करोड़ रुपये के गहने और कैश लेकर फरार हो गया था।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन

देश की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन विदेश में लुट चुकी हैं। छुट्टियां बिताने ग्रीस गयी सुष्मिता का पूरा लगेज एथेंस एयरपोर्ट पर ही चोरी कर लिया गया था। उनके लगेज में उनके कपड़े, फोन, आईपैड, क्रेडिट कार्ड और पासपोर्ट भी था। सुष्मिता किसी तरह से भारत वापस लौट पाई थी।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन

विदेश में बिग बी अमिताभ बच्चन का भी पूरा सामान चोरी हो चुका है। अमिताभ बच्चन एक बार एक टूर पर थे। वह टोरंटो से लंदन जा रहे थे। उस समय उनका पूरा सामान चोरी हो गया था। मुश्किलों में फंसे अमिताभ बच्चन किसी प्रकार भारत वापस लौट पाए थे।

मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरावत

चोरी का सबसे बुरा अनुभव मल्लिका शेरावत का हुआ था। पेरिस में रहते समय उनके घर में तीन नकाबपोश चोर घुस आये थे। चोरों ने उन पर टियर गैस के गोले फेंके थे और मल्लिका के दोस्तों को बुरी तरह से पीटा भी था।

रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह

बैंकॉक में छुट्टी मना रही रकुल प्रीत सिंह को ट्रैफिक सिग्नल पर दो बाइक सवारों ने लूटा लिया था। चोरों ने स्कूल के पास से एक महंगा बैग, 60 हजार रुपये, सारे डेबिट और क्रेडिट कार्ड और दो फोन लुट लिये थे। रकुल ने इसकी शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई थी लेकिन उन्हें उनका सामान वापस नहीं मिला।

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ ने फिल्म 'सिंह इज किंग' की शूटिंग के समय ऑस्ट्रेलिया से लौटते समय अपने कॉस्ट्यूम से भरा पूरा बैग खो दिया था। काफी ढूंढने के बावजूद जब वह बैग नहीं मिला तो उसे चोरी हुआ ही समझा गया। उस बैग में कटरीना के 85 कॉस्ट्यूम थे जिनकी कीमत 72 लाख रुपये बतायी गयी थी।

काजोल

काजोल

काजोल के घर से 14 चूड़ियां चोरी हो गयी थी, जिसकी कीमत 5 लाख रुपये बतायी गयी थी। बाद में पता चला कि यह चोरी उनके घर काम करने वाले दो हेल्परों ने की है। पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था लेकिन उनके पास से सिर्फ 4 चूड़ियां ही मिल पाई थी।

सैफ अली खान

सैफ अली खान

चोरों ने सैफ अली खान के ऑफिस में चोरों ने सेंधमारी की थी। उनके ऑफिस से चोरों ने 11 स्प्लिट एसी चोरी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X