शादी के बाद इन बीवीयों ने पतियों को अपने को-स्टार के साथ दोबारा काम करने से रोका

पूरी दुनिया में बॉलीवुड सेलेब्स के लाखों फैन हैं। हालांकि, अपने निजी जीवन को मीडिया से दूर रखने की लाख कोशिशों के बावजूद स्टार्स का जीवन अब मीडिया की नजरों से दूर नहीं होता है। मौजूदा समय में इतने सारे ब्रेकअप और पैच-अप होते रहते हैं, तो कई बार एक्टर्स को अपने एक्स को एक साथ काम करने का भी मौका मिल जाता है। लेकिन बॉलीवुड में ऐसी पत्नियों की लंबी लिस्ट है, जिन्होंने अपने पतियों को कुछ एक्ट्रेस के साथ दोबारा काम करने से रोक रखा है। यहीं वजह है कि अतित की कई हिट जोड़ियों वापस पर्दे पर अब किसी भी फिल्म में दिखाई नहीं देती है।
आइए ऐसी कुछ पत्नियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अपने पतियों को एक्स के साथ काम करने से रोक दिया :

आलिया भट्ट :
आलिया भट्ट ने अपने बचपन के क्रश रणबीर कपूर से शादी की। इसमें कोई दो राय नहीं है कि रणबीर कपूर की फिल्म इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस के साथ रिलेशन रहा है जिनमें कैटरीना कैफ भी शामिल हैं। ब्रेकअप के बाद भी कैटरीना कैफ अपने एक्स के साथ रिश्तों में खटास नहीं आने देने की कोशिश कर रही थी। लेकिन इस बीच खबर आई कि आलिया भट्ट शादी के बाद नहीं चाहती हैं, कि कैटरीना कैफ रणबीर कपूर के साथ दोबारा स्क्रीन शेयर करें। दोनों को आखिरी बार 2017 में फिल्म 'जग्गा जासूस' में नजर आए थे।

काजोल :
काजोल और अजय देवगन ने 1999 में शादी की थी। कहा जाता है कि काजोल के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले अजय देवगन करिश्मा कपूर के साथ रिलेशनशिप में थे। शादी के बाद भी कई बार अजय देवगन का नाम करिश्मा कपूर से जोड़ा जाता था। उसी समय काजोल ने अजय देवगन को करिश्मा कपूर संग काम करने से मना कर दिया था। अजय देवगन और करिश्मा कपूर की जोड़ी को आखिरी बार 1994 में फिल्म 'सुहाग' में देखा गया था।

कैटरीना कैफ :
कहा जाता है कि कैटरीना कैफ ने पति विकी कौशल को दीपिका पादुकोण के साथ काम करने से रोका है। दोनों ही बॉलीवुड की बेहद सफल एक्ट्रेस हैं और दोनों ही चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। कहा जाता है कि उसी समय से दोनों के बीच कोल्ड वॉर चलता आ रहा है जो आज तक जारी है। शायद यहीं वजह है कि कैटरीना कभी नहीं चाहती हैं कि विकी कौशल दीपिका पादुकोण के साथ काम करें।

दीपिका पादुकोण :
दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के बीच का कोल्ड वॉर किसी से छुपा नहीं है। जिस तरह से कैटरीना ने पति विकी कौशल के लिए दीपिका पादुकोण पर प्रतिबंध लगा रखा है, उसी तरह से शायद दीपिका पादुकोण ने भी पति रणवीर सिंह पर कैटरीना कैफ के लिए प्रतिबंध लगाया है। यहीं वजह है कि रणवीर सिंह, जिनका इंडस्ट्री में लगभग सबके साथ काफी अच्छा बनता है, वह कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए आमतौर पर नजर नहीं आते हैं।

गौरी खान :
किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान के साथ कौन काम नहीं करना चाहेगा। शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'डॉन 2' में साथ काम किया था। कहा जाता है कि इस फिल्म में काम करने के दौरान शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच बढ़ती नजदीकियों की वजह से गौरी खान को उनका साथ में काम करना पसंद नहीं आया था। इसलिए शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने फिर कभी किसी फिल्म में साथ में काम नहीं किया।


Click it and Unblock the Notifications