Viral Celebrity : रातों-रात मिली शोहरत, फिर अचानक गायब हो गये ये वायरल सेलिब्रिटी

viral celebrity

इंटरनेट ने कई लोगों को लोकप्रियता दिलाई और रातों-रात उन्हें सेलिब्रिटी बना दिया। इनमें से ज्यादातर लोग आज शोहरत से दूर गुमनामी में फिर से खो गये हैं। वायरल इन सेलिब्रिटियों को रातोंरात शोहरत मिली और उसके साथ ही इन्होंने अच्छी-खासी दौलत भी कमायी। मगर फेम को संभाल नहीं पाने की वजह से ये वायरल स्टार्स अंधेरे में फिर से गुम हो गये। इन स्टार्स के बारे में ना तो आज कोई चर्चा करता है और ना ही उन्हें पता है कि ये आज कहां हैं? कुछ ऐसे ही वायरल स्टार्स के बारे में आपको बताते हैं, जिन्हें रातोंरात शोहरत मिली और फिर अचानक से गायब हो गये।

भुवन बाद्यकर :

भुवन बाद्यकर :

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भुवन बाद्यकर का आता है। पश्चिम बंगाल के गांवों में अनोखे ढंग से गाना गाते हुए मूंगफली बेचते थे। अपने गाने के लिए फेमस हुए भुवन बाद्यकर को 'बादाम काकू' के नाम से बुलाया जाने लगा था। इनका गाया गाना 'कच्चा बादाम' रातोंरात जबरदस्त वायरल हो गया। इसके साथ ही भुवन को भी खूब शोहरत मिली, साथ में खूब रुपये भी कमाए। लेकिन आज आलम यह है कि भुवन अपने गाने को ही नहीं गा पा रहे हैं। कॉपीराइट के चक्कर में फंस चुके हैं। फिलहाल मूंगफली बेचने का काम भी नहीं कर पाते हैं। बताया जाता है कि भुवन के पास कमाई का कोई रास्ता नहीं है अभी।

रानू मंडल :

रानू मंडल :

पश्चिम बंगाल के एक रेलवे स्टेशन पर साल 2019 में लता मंगेशकर का गाना गाते हुए रानू मंडल का एक वीडियो वायरल हुआ था। बस फिर क्या था, रानू रातों-रात स्टार बन गयी। हिमेश रेशमिया तक ने उन्हें गाने का मौका दिया। रानू ने भी खूब पैसे कमाए लेकिन अपना स्टारडम वह संभाल नहीं पायी। रानू के बड़बोलेपन की वजह से लोग उन्हें ट्रोल करने लगे और आज वह फिर से एक टूटे-फुटे घर में रहने के लिए मजबूर हो गयी हैं।

सहदेव दिर्दो :

सहदेव दिर्दो :

लिटिल स्टार सहदेव दिर्दो रातों रात अपने गाने 'बसपन का प्यार' बहुत फेमस हुआ। रैपर बादशाह ने सहदेव को अपने साथ गाने का मौका दिया। सहदेव का गाना 'बसपन का प्यार' जितना वायरल हुआ था, बादशाह के साथ उनका गाना वैसा कोई कमाल नहीं दिखा पाया। सहदेव अब इंस्टाग्राम पर रिल्स बनाते हैं लेकिन फिर से उनका कोई गाना वायरल नहीं हो सका।

प्रिया प्रकाश वारियर :

प्रिया प्रकाश वारियर :

सिर्फ 10 सेकेंड के एक वीडियो क्लिप में आंख मारकर इंटरनेट सेंसेशन बनी प्रिया प्रकाश वारियर विंक गर्ल के नाम से चर्चा में आयी थी। लोग उनकी मुस्कान और विंक के दीवाने बन गये थे। प्रिया की फिल्म 'ओरु अदार लव' के गाने का वीडियो क्लिप काफी तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद वह साउथ की कई फिल्मों में नजर आयी थी लेकिन खास मुकाम हासिल नहीं कर पायी।

पाकिस्तानी गर्ल आयशा :

पाकिस्तानी गर्ल आयशा :

लता मंगेशकर के गाने मेरा दिल ये पुकारे आजा...की रिमिक्स वर्सन पर डांस करके एक आम पाकिस्तानी लड़की आयशा स्टार बन गयी। आएशा ने अपनी दोस्त की शादी में संगीत नाइट पर यह डांस किया था। उनके हुक स्टेप पर कई बड़े-बड़े सेलेब्स ने भी डांस करके वीडियो बनाया था। इस गाने के बाद भी आयशा ने कई रील बनाए लेकिन मेरा दिल ये पुकारे... की तरह और कोई भी डांस नहीं कर सका।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X