अपनी शॉर्ट हाईट में ही आसमान छू रही हैं बॉलीवुड की ये टॉप एक्ट्रेस

लड़कियां अक्सर अपनी हाइट को लेकर परेशान रहती हैं। बात अगर बॉलीवुड की हो तो यहां एक्ट्रेसेस के लिए ऊंची हाइट का होना बेहद जरूरी माना जाता है। आमतौर पर बॉलीवुड को लेकर कुछ ऐसी ही अवधारणा बनी रहती है। लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कई सालों में कुछ ऐसी एक्ट्रेस भी आयी जिन्होंने अपनी छोटी हाइट से बॉलीवुड में टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में अपनी जगह बनायी है। चाहे जया बच्चन हो या रानी मुखर्जी या फिर आलिया भट्ट, इन सभी एक्ट्रेसेस ने अपनी कम हाइट होने के बावजूद अपनी एक्टिंग के बलबूते पर आसमान की ऊंचाइयों को छूआ है। बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने कम हाइट नहीं होने पर सफलता नहीं मिलने के स्टीरियोटाइप को तोड़ा है।
आइए आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं जिन्होंने छोटी हाइट होने के बावजूद सफलता का स्वाद चखा है :

रानी मुखर्जी :
रानी मुखर्जी जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं, उनकी खूबसूरती की चर्चा भी उतनी ही ज्यादा होती है। रानी मुखर्जी की हाइट करीब 5.2 फुट बताई जाती है।

आलिया भट्ट :
फिल्म 'राजी' हो या फिर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' हर फिल्म के साथ आलिया भट्ट का एक्टिंग टैलेंट निखरता गया है। आलिया ने कई स्टीरियोटाइप को तोड़ा है। आलिया की हाइट 5.3 फुट बताई जाती है।

काजोल :
काजोल की गिनती बॉलीवुड के टॉप एक्ट्रेसेस में की जाती है। इतना ही नहीं, एक समय ऐसा भी था जब लोग उनकी काली आंखों के कायल हुआ करते थे। काजोल की हाइट 5.3 फुट बताई जाती है।

श्रद्धा कपूर :
बॉलीवुड में श्रद्धा कपूर का सिक्का उनके नाम पर ही चलता है। फिल्म 'आशिकी 2' में ढेर सारी वाहवाही लुट चुकी श्रद्धा इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। श्रद्धा की लंबाई भी 5.3 फुट बताई जाती है।

विद्या बालन :
विद्या बालन को उनकी फिल्मों का हीरो कहा जाता है। हमेशा अलग तरह की फिल्में चुनने की वजह से विद्या सुर्खियों में रहती हैं। विद्या बालन की हाइट भी 5.3 फुट बताई जाती है।

जया बच्चन :
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की लंबी हाइट की वजह से बीते दिनों की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन की हाइट को लेकर अक्सर मजाक किया जाता है। लेकिन जया बच्चन ने कभी भी अपनी एक्टिंग टैलेंट के आड़े अपनी हाइट को नहीं आने दिया। जया बच्चन की हाइट लगभग 5.2 फुट बताई जाती है।


Click it and Unblock the Notifications