Ankita Lokhande : छोटे पर्दे की ये सफल एक्ट्रेसेस बॉलीवुड में हुई असफल, कुछ तो हो गयी गायब

ankita lokhande

टीवी के पर्दे पर काम करने वाला हर एक्टर फिल्मी पर्दे पर खुद को देखने के सपने देखता है। कई एक्टर्स के ये सपने पूरे भी होते हैं। लेकिन कुछ एक्टर ऐसे भी होते हैं जिन्हे फिल्में तो मिली लेकिन एक या दो फिल्मों के बाद इनका करियर आगे नहीं बढ़ पाया। इस बात का समर्थन करते हुए एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने हाल ही में कहा कि फिल्म 'मणिकर्णिका' के बाद उन्हें फिल्में नहीं मिल रही हैं, क्योंकि इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं है। टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने टीवी को छोड़कर फिल्मों का रुख तो किया लेकिन अपनी पहली फिल्म के बाद ही बड़े पर्दे पर उनका करियर थम गया। कुछ एक्ट्रेस वापस टीवी पर लौट आयी तो कुछ बड़े पर्दे पर काम मिलने का इंतजार करते हुए इंडस्ट्री से ही गायब हो गयी।

आइए आपको छोटे पर्दे की उन सफल एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं, जो बड़े पर्दे पर असफल रहीं :

अंकिता लोखंडे :

अंकिता लोखंडे :

अंकिता लोखंडे ने अपने पहले शो 'पवित्र रिश्ता' से ही घर-घर में अपनी पहचान बना ली थी। कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' में अंकिता को अहम किरदार मिला। इस रोल में अंकिता ने तारीफ भी खूब बटोरी लेकिन पहली फिल्म के बाद अंकिता का फिल्मी करियर आगे नहीं बढ़ पाया।

संजीदा शेख :

संजीदा शेख :

संजीदा शेख बॉलीवुड में अपने कदम जमाने की काफी कोशिश कर रही हैं। संजीदा ने कुछ बड़ी फिल्मों जैसे 'बागबान' में छोटे किरदार भी निभाए हैं। अब सबकी निगाहें संजीदा की अगली फिल्म संजय लीला भंसाली निर्देशित 'हीरामंडी' पर है, जिसमें वह एक फीमेल लीड का किरदार निभा रही हैं।

अनीता हसनंदानी :

अनीता हसनंदानी :

टीवी की चहेती नागिन अनीता हसनंदानी ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों जैसे 'कृष्णा कॉटेज' और ' मारिच' में काम किया है। लेकिन जब बॉलीवुड में सिक्का चल नहीं सका तो अनीता ने टीवी पर वापस लौटने में ही अपनी भलाई समझी।

आमना शरीफ :

आमना शरीफ :

एक्ट्रेस आमना शरीफ टीवी का लोकप्रिय चेहरा है। आमना ने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमायी और कुछ फिल्मों जैसे 'एक विलेन', 'आलू चाट' में काम किया था। आमना आखिरी बार जाह्नवी कपूर की फिल्म 'रुही' में नजर आयी थी। फिल्मों में ज्यादा काम नहीं मिलने की वजह से आमना ने पिछले कुछ समय से एक्टिंग से ही ब्रेक ले रखा है।

प्राची देसाई :

प्राची देसाई :

टीवी सीरियल 'कसम से' से हर घर में जानी-पहचानी जाने वाली प्राची देसाई ने फरहान अख्तर की फिल्म 'रॉक ऑन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद प्राची ने 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में भी इमरान हाशमी के अपोजिट काम किया। लेकिन धीरे-धीरे प्राची बॉलीवुड की चकाचौंध में गुम सी हो गयी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X