साउथ के ये स्टार्स हैं शुद्ध शाकाहारी, किसी ने बचपन से नहीं खाया तो किसी ने जवानी में छोड़ा नॉन-वेज

बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर्स की लोकप्रियता भी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। 'बाहुबली', 'पुष्पा' और 'केजीएफ' जैसी फिल्मों की वजह से साउथ इंडियन फिल्मों की पहुंच पैन इंडिया में पहुंच चुकी है। इस वजह से साउथ इंडियन एक्टर्स और उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने में लोगों की खासी दिलचस्पी होती है। फैंस अपने फेवरेट स्टार्स के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं, उनकी पढ़ाई, प्यार, पैसा, परिवार और यहां तक कि उन्हें क्या खाना पसंद है। आइए हम आपको बताते हैं साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के कौन से एक्टर शुद्ध शाकाहारी खाना पसंद करते हैं। इन एक्टर्स में से कुछ ऐसे हैं, जिन्होंने बचपन से कभी भी नॉन-वेज नहीं खाया था और वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने जवानी में नॉन वेज खाना छोड़ दिया है।

धनुष :
शाकाहारी एक्टर्स की लिस्ट में सबसे पहला नाम धनुष का आता है। धनुष पूरी तरह से शाकाहारी हैं और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद ही किया था। धनुष ने बताया था कि उनका फेवरेट खाना इडली और डोसा होता है। जब उनसे मांसाहारी खाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह नॉन-वेज नहीं खाते हैं।

तमन्ना भाटिया :
वेजिटेरियन एक्टर्स की लिस्ट में दूसरा नाम तमन्ना भाटिया का आता है। तमन्ना बचपन से ही मांसाहार नहीं खाती हैं। वह जानवरों को मारने या उनके साथ किसी भी प्रकार की हिंसा का विरोध करती हैं।

श्रिया सरन :
साउथ की एक्ट्रेस श्रिया सरन पूरी तरह से शाकाहारियों की लिस्ट में आती हैं। भले ही वह फिल्मों में कम नजर आती हो लेकिन निजी जीवन में श्रिया खूब सूर्खियां बटोरती रहती हैं। श्रिया ने कई बार इंटरव्यू में इस बात का खुलासा भी किया है कि उन्हें नॉन वेज खाना पसंद नहीं है। वह प्योर वेजिटेरियन हैं।

सामंथा रुथ प्रभु :
सामंथा रुथ बचपन से वेजिटेरियन नहीं थी। वह नॉन-वेज खाती थी लेकिन कुछ दिनों पहले सामंथा ने मांसाहारी खाने को पूरी तरह से छोड़ दिया है। इस बात का खुलासा सामंथा ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि वह पहले नॉन वेज खाती थी लेकिन अब वह नॉन वेज छोड़ चुकी हैं और पूरी तरह से शाकाहारी हैं।

एमी जैक्सन :
एक्ट्रेस एमी जैक्सन बचपन से नॉन वेज खाती थी। लेकिन अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने नॉन वेज खाना छोड़ दिया था। इसके बाद वह पूरी तरह से वेजिटेरियन बन गयी।


Click it and Unblock the Notifications











