फिल्मों की शूटिंग के दौरान घायल हो चुके हैं ये स्टार्स, कुछ की जान पर बन आयी
रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी घायल हो गयी हैं। उनके पैरों की हड्डी टूट गयी है और अगले 6 सप्ताह उन्हें आराम करते हुए बिताने होंगे। फिल्मों और वेब सीरिज में अक्सर एक्शन सीन को दर्शक काफी उत्सुकता के साथ तो देखते हैं, लेकिन इन सीन्स की शूटिंग के दौरान कई बार एक्टर्स को अपनी जान हथेली पर लेकर काम करना पड़ता है। कभी एक्टर बॉडी डबल का सहारा लेते हैं तो कई बार एक्टर्स खुद स्टंट सीन्स करते हैं। इन सीन्स की शूटिंग के दौरान एक्टर्स की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था तो की जाती है। इसके बावजूद एक्टर्स हादसों का कई बार शिकार हो जाते हैं। कभी किसी के सिर में चोट लग जाती है तो किसी के हाथ या कंधों में चोट लग जाती है।
फिल्म कुली के सेट पर अमिताभ बच्चन के घायल होने का किस्सा तो सभी जानते हैं, जिसमें उनकी जान जाते-जाते बाल-बाल बची थी।
आइए ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में जानते हैं जो शूटिंग के दौरान हो चुके हैं हादसों का शिकार

ऐश्वर्या राय बच्चन
फिल्म 'खाकी' की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन को चोट लग गयी थी। उनके हाथों में चोट लगी थी जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उन्हें कुछ दिनों के लिए अस्पताल में रखना पड़ा था।

रणवीर सिंह
फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह घोड़े पर गिर गये थे। इस हादसे में उनके कंधे पर चोट आयी थी। यह चोट इतनी ज्यादा थी कि उनके कंधे का ऑपरेशन करना पड़ा था।

कंगना रनौत
रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग के दौरान कंगना रनौत गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। तलवारबाजी के एक सीन के दौरान कंगना के चेहरे पर गंभीर चोट आयी थी। इस दुर्घटना के बाद कंगना को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था और उन्हें 15 टांके लगवाने पड़े थे।

ऋतिक रोशन
बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन शूटिंग के दौरान एक बार नहीं बल्कि कई बार हादसों का शिकार हो चुके हैं। फिल्म 'कोई मिल गया' फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म 'कृष' की शूटिंग के दौरान ऋतिक 50 फीट की ऊंचाई से पैर फिसल कर गिर पड़े थे। वहीं फिल्म 'बैंग-बैंग' की शूटिंग के दौरान भी ऋतिक दुर्घटना का शिकार हो गये थे। इसमें ऋतिक के सिर में चोट आयी थी। यह चोट इतनी ज्यादा थी कि उनके सिर में ब्लड क्लॉट हो गया था जिसके लिए उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी थी।

विक्की कौशल
फिल्म 'भूत' की शूटिंग के दौरान उरी स्टार विक्की कौशल पर एक दरवाजा गिर पड़ा था। इसमें विक्की को काफी गंभीर चोटें आयी थी। विक्की के जबड़े में गंभीर चोट आयी थी और उन्हें 13 टांके लगाने पड़े थे।

अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' की शूटिंग के दौरान घायल हो गये थे। एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान अक्षय को आग के गोले के बीच से गुजरना था। इस दौरान वह जल गये। हालांकि उन्होंने शूटिंग नहीं रोकी और इसे पूरा करके ही दम लिया।

आलिया भट्ट
जल्द ही मां बनने जा रही आलिया भट्ट फिल्म 'कलंक' की शूटिंग के दौरान घायल हो गयी थी। उनके हाथों में चोट आयी थी जिसके लिए उन्हें सर्जरी भी करवानी पड़ी थी।

शिल्पा शेट्टी
'रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी घायल हो गयी हैं। उनके पैरों की हड्डी टूट गयी है और अगले 6 सप्ताह उन्हें आराम करते हुए बिताने होंगे।'


Click it and Unblock the Notifications