छोटे शहरों से आए इन स्टार्स ने टीवी के पर्दे पर मचाया धमाल, देखें लिस्ट
फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में नाम और शोहरत हासिल करने के सपने लेकर देश के दूरदराज के छोटे शहरों से हर साल हजारों लोग सपनों की नगरी मुंबई का रुख करते हैं। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से जो इस शहर के इम्तिहान को पास कर लेता है, उसके सपने साकार हो जाते हैं, जबकि कई लोगों के सपने महज सपने ही बनकर रह जाते हैं। छोटे शहरों से आने वाले कई सितारे आज छोटे पर्दे के माध्यम से हर व्यक्ति के ड्राइंग रूम में पहुंच चुके हैं और लोगों के दिलों में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।
आइए ऐसे कुछ स्टार्स के बारे में जानते हैं जो छोटे शहरों से आकर मायानगरी में अपनी जगह बना पाए

हिना खान :
टीवी शो'ये रिश्ता क्या कहलाता है'से अपना कॅरियर शुरू करने वाली हिना खान को अपने पहले शो से ही काफी लोकप्रियता मिल गयी थी। शो में अक्षरा बहू का किरदार निभाकर हिना घर-घर में एक आदर्श बहू के तौर पर जानी-पहचानी जाने लगी। इस सीरियल के बाद हिना 'बिग बॉस 11' में नजर आई थी। मूल रूप से श्रीनगर की रहने वाली हिना ने बिग बॉस से अपनी आदर्श बहू की इमेज तोड़कर अपनी बोल्ड इमेज बनायी।

कपिल शर्मा :
कॉमेडी की दुनिया में कपिल शर्मा एक जाना-पहचाना नाम है। पंजाब के अमृतसर से आने वाले कपिल शर्मा सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी पॉपुलर है। अपनी मेहनत और लगन से ही कपिल शर्मा ने आज वो मुकाम हासिल किया है, जो हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। एक कॉमेडी शो में बतौर कंटेस्टेंट के तौर पर अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाले कपिल शर्मा का उनके नाम से ही टीवी चैनल पर आने वाला शो काफी लोकप्रिय है।

शहीर शेख :
टीवी के हिट पौराणिक सीरियल 'महाभारत' में अर्जुन का किरदार निभाकर एक्टर शहीर शेख काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। महाभारत के अलावा शहीर कई और सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। कम लोगों को ही यह जानकारी होगी कि शहीर कश्मीर के रहने वाले हैं। जम्मू में अपनी शुरुआती पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पुणे से अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की है।

दिव्यांका त्रिपाठी :
छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी मूल रूप से मध्यप्रदेश के भोपाल की रहने वाली है। अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत मायानगरी मुंबई में अपने सपनों को पूरा करने के लिए आयी दिव्यांका ने अपने सपनों को हकीकत में बदला। आज घर-घर में लोकप्रिय दिव्यांका छोटे पर्दे का जाना-पहचाना नाम है।

शिवांगी जोशी :
हिना खान की तरह ही शिवांगी जोशी को भी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से नाम और शोहरत हासिल हुई। सीरियल में अक्षरा की बेटी नायरा का किरदार निभाकर शिवांगी घर-घर में पहचानी जाने लगी थी। हाल ही में शिवांग को स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में देखा जा चुका है। शिवांगी जोशी मूल रूप से देहरादून की रहने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











