साउथ के इन एक्टर्स ने ठुकराई है बॉलीवुड की फिल्में, महेश बाबू ने तो हैरान करने वाली कह दी बात

Cover Image

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री और इस इंडस्ट्री में काम करने वाले एक्टर्स किसी पहचान के मोहताज नहीं है। लोगों में दक्षिण भारतीय फिल्मों का क्रेज दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। सिर्फ दक्षिण भारतीय राज्यों में ही नहीं बल्कि देशभर में दक्षिण भारतीय एक्टर्स के फैंस फैले हुए हैं। हिंदी फिल्मों के दर्शक भी दक्षिण भारतीय फिल्मों के दीवाने होते हैं। इसका पता उस समय खास तौर पर चलता है जब 'बाहुबली', 'पुष्पा' और 'केजीएफ' जैसी फिल्में पैन इंडिया में बेहतरीन बिजनेस करती हैं। हिंदी फिल्मों के दर्शक दक्षिण भारतीय एक्टर्स को बॉलीवुड की फिल्मों में भी देखना चाहते हैं। विजय देवरकोंडा और प्रभास जैसे एक्टर्स ने बॉलीवुड की फिल्मों का प्रस्ताव स्वीकार भी किया है और इन्होंने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के काफी ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने से साफ इंकार कर दिया था। जब इनसे वजह पूछी गयी तो इन्होंने ऐसे जवाब दिये जो काफी चौंकाने वाले हैं।

अदिवी शेष :

अदिवी शेष :

फिल्म 'मेजर' में काम कर चुके एक्टर अदिवी शेष ने एक या दो नहीं बल्कि बॉलीवुड की 8 फिल्मों को ठुकराया है। अदिवी साउथ के काफी दमदार एक्टर माने जाते हैं जो सुझबुझ के साथ फिल्में साइन करते हैं। जब अदिवी से इन फिल्मों को ठुकराने की वजह पूछी गयी तो उन्होंने बताया कि जिस समय उन्हें बॉलीवुड की फिल्मों का ऑफर मिला था, उस समय उनके पास टॉलीवुड की काफी फिल्मों का काम था। इसलिए उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों को ना कह दिया।

ऋषभ शेट्टी :

ऋषभ शेट्टी :

हाल ही में आयी फिल्म 'कांतारा' में काम करने वाले एक्टर ऋषभ शेट्टी के साथ बॉलीवुड के फिल्म मेकर्स भी काम करना चाहते हैं। लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में काम करने से साफ मना कर दिया। ऋषभ का कहना है कि वह मूल रूप से कन्नड़ फिल्मों में ही काम करना चाहते हैं। फिल्म 'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। एक इंटरव्यू में ऋषभ ने कहा, "मेरी पहचान कन्नड़ फिल्मों में काम करके ही बनी है। इसलिए मैं कन्नड़ फिल्मों में ही काम करना चाहता हूं।"

महेश बाबू :

महेश बाबू :

बॉलीवुड को ना कहने वालों की लिस्ट में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू भी शामिल हैं और उनका जवाब सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रहा है। महेश बाबू के पास बॉलीवुड में काम करने के कई प्रस्ताव आये हैं, सभी प्रस्तावों को उन्होंने ठुकराया है। महेश बाबू ने तो एक इंटरव्यू में एक बार यह भी कह दिया था, "बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता है।"

यश :

यश :

बॉलीवुड को ना कहने वालों में फिल्म 'केजीएफ' स्टार यश भी शामिल हैं। रॉकी भाई उर्फ यश को फिल्म 'लाल कप्तान' ऑफर की गयी थी लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से साफ मना कर दिया।

Read more about: mahesh babu yash
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X