..................... These real life couples of Bollywood have been seen together in commercial films|कमर्शियल फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं बॉलीवुड के ये Real life कपल्स| - Hindi Filmibeat

कमर्शियल फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं बॉलीवुड के ये Real life कपल्स

Virat Anushka

फैंस के दिलों में बॉलीवुड स्टार्स की हमेशा एक अलग जगह होती है। अपने पसंदीदा स्टार्स, उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक होते हैं। ऐसे में जब भी किसी नये प्रोडक्ट को लॉन्च या एंडोर्स करने की बारी आती है तो ब्रांड हमेशा रियल लाइफ या फिर रुमर्ड कपल्स को अपने कमर्शियल फिल्म के लिए कास्ट करना ज्यादा पसंद करते हैं। माना जाता है कि इससे उपभोक्ताओं के बीच प्रोडक्ट की विश्वसनीयता भी बढ़ती है और कपल्स की लोकप्रियता का फायदा प्रोडक्ट्स की बिक्री को भी मिलता है।

बॉलीवुड के सेलिब्रिटी रियल लाइफ कपल्स जब कमर्शियल फिल्मों में आए एक साथ

विकी कौशल और कैटरीना कैफ :

विकी कौशल और कैटरीना कैफ :

दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधने के बाद से ही विकी कौशल और कैटरीना कैफ को दर्शक बड़े पर्दे पर साथ में देखने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों के किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करने की खबर नहीं आयी है लेकिन दोनों ने एक ट्रैवल एजेंसी के लिए विज्ञापन फिल्म में साथ में काम किया था। दोनों की फोटोज इंटरनेट पर काफी वायरल हुई।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण :

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण :

फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' के सेट पर शुरू हुआ प्यार परवान चढ़ा और नवंबर 2018 को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी कर ली। दोनों को पर्दे पर साथ में देखना फैंस के लिए किसी जादू जैसा होता है। दोनों ने कमर्शियल फिल्मों में एक कपल के तौर पर भी डेब्यू किया है। दीपिका और रणवीर एयर कंडीशनर, ई-कॉमर्स ब्रांड में साथ में नजर आते हैं।

सैफ अली खान और करीना कपूर :

सैफ अली खान और करीना कपूर :

बॉलीवुड की रॉयल जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। दोनों को साथ में फैंस देखना काफी पसंद भी करते हैं। दोनों ने अक्टूबर 2012 को पारंपरिक तरीके से शादी की थी। दोनों ने साथ में कई विज्ञापन फिल्मों जैसे फर्नीचर, टैंक व पाइप्स, ट्रैवल बैग और हाल ही में दोनों एक डीटीएच ब्रांड के विज्ञापन में नजर आ रहे हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा :

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा :

खेल के मैदान पर विराट कोहली के अच्छा प्रदर्शन करने पर गैलरी में खुशी से झूमती अनुष्का शर्मा की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती है। दोनों को फैंस साथ में देखना भी काफी पसंद करते हैं। दिसंबर 2017 में दोनों शादी के बंधन में बंध गये थे। खास बात यह है कि विराट और अनुष्का पहली बार एक शैम्पू के कमर्शियल की शूटिंग के समय पहली बार मिले थे। उसके बाद से लेकर अब तक दोनों साथ में कई विज्ञापन फिल्मों में काम कर चुके हैं।

शाहरुख खान और गौरी खान :

शाहरुख खान और गौरी खान :

शाहरुख खान और गौरी खान को बॉलीवुड का आइडियल कपल कहा जाता है। दोनों अक्टूबर 1991 को शादी के बंधन में बंधे थे। 31 सालों के इस सफर में दोनों की एवरग्रीन जोड़ी को साथ में देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होता है। शाहरुख और गौरी इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों और इंटिरियर डेकोरेशन के विज्ञापन फिल्म में साथ नजर आ चुके हैं।

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु :

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु :

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में फोटोज शेयर करते हैं और इनकी फोटो काफी वायरल भी होती है। करण और बिपाशा ने अप्रैल 2016 को एक दूसरे का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया था। बिपाशा जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म भी देने वाली हैं। करण और बिपाशा एक कन्डोम ब्रांड के विज्ञापन में साथ में नजर आ चुके हैं। विज्ञापन फिल्म में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर :

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर :

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी लाइफ का सबसे गोल्डन पीरियड अभी जी रहे हैं। अप्रैल 2022 में दोनों शादी के बंधन में बंधे और नवंबर 2022 को दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने। आलिया और रणबीर टीएमटी बार के एक ब्रांड के लिए साथ में नजर आ चुके हैं। इस कमर्शियल फिल्म में दोनों एक ऐसे कपल के तौर पर नजर आते हैं जो अपने सपनों का घर बनाने वाला है। इसके साथ ही दोनों एक ऑनलाइन म्यूजिक ऐप और चिप्स के विज्ञापन में भी नजर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X