अगर ये फिल्में न होती तो सलमान कैसे बनते 'सुल्तान'!

By Shivani Verma

बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान ने एक बार फिल्म अपनी फिल्म का जादू लोगों पर बिखेर दिया है। आज सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म सुल्तान रिलीज़ हो गई है। इस फिल्म के लिए लोगों की भीड़ बता रही है कि ये फिल्म कितनी हिट साबित होने वाली है।

Sultan

फर्स्ट डे फर्स्ट शो में हाउसफुल होना सलमान के लिए लोगों का क्रेज ही है। ये फिल्म अलि अब्बास द्वारा निर्देशित की गई है जिसमें सलमान खान एक पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में सलमान की धमाकेदार एंट्री से हॉल का माहौल काफी इंट्रस्टिंग दिखाई दिया। लेकिन सलमान का सुल्तान तक का सफर इतना आसान नहीं रहा।

यहां तक पहुंचने के लिए सलमान ने भी कई पापड़ बेले हैं। लेकिन सुल्तान बनने में केवल सलमान को ही क्रेडिट नहीं जाता। अगर सलमान इन फिल्मों में काम में नहीं करते तो उनका ये सफर शायद अधूरा रह सकता था। आइए हम अपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने सलमान को यहां तक पहुंचाया :

मैंने प्यार किया

उस समय एक्शन फिल्मों का बोलबाला था। सिनेमा हॉल की बजाय घर पर वीसीआर पर फिल्म देखना शान की बात मानी जाती थी। नए हीरो के साथ रोमांटिक फिल्म बनाना रिस्की था। सूरज बड़जात्या ने हिम्मत दिखाई और सलमान खान को हीरो बना दिया।

अंदाज़ अपना अपना

सलमान ने अपने लंबे करियर में कई हास्य फिल्में की हैं। वे कितने अच्छे हास्य कलाकार हैं, ये जानने के लिए सिर्फ 'अंदाज अपना-अपना' देखी जा सकती है। इस फिल्म में आमिर खान का किरदार तेज-तर्रार व्यक्ति का है। जो हर पल नए-नए पैंतरें सोचता है। उनकी तुलना में सलमान का किरदार थोड़ा दब्बू किस्म का है, जिसकी ट्यूबलाइट थोड़ी देर से जलती है।

बजरंगी भाईजान

कबीर खान के निर्देशन में बनी बजरंगी भाईजान ने 320.34 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। इस फिल्म को काफी लोगों ने पसंद किया।

किक

सलमान खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म ने कुल 231.85 करोड़ का कलेक्शन किया था। कह सकते हैं कि इस फिल्म के बाद सलमान का 200 करोड़ का सफर शुरू हो गया। इल फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस थीं।

बॉडीगार्ड

करीना कपूर के साथ फिल्म बॉडीगॉर्ड में सलमान खान को खूब पसंद किया गया था। फिल्म ने 148.86 करोड़ का कलेक्शन किया था।

दबंग

साल 2010 में आई फिल्म 'दबंग' ने जैसे सलमान खान की किस्मत ही बदल दी। फिल्म में सलमान और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदारों में थे। यह सलमान की पहली 100 करोड़ी फिल्म है। फिल्म ने कुल 138.88 करोड़ का कलेक्शन किया था।

दबंग 2

दबंग के सीक्वल दबंग 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाका किया था। सोनाक्षी सिन्हा के साथ सलमान का जादू एक बार फिर चल गया। फिल्म ने कुल 155 करोड़ की कमाई की थी।

GUESS करें सलमान ने सबसे पहले किसे दिखाई सुल्तान!

एक था टाईगर

कैटरीना कैफ के साथ सलमान खान की जोड़ी दर्शकों ने बेहद पसंद की थी। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 198.78 करोड़ की कमाई की थी।

जय हो

इसे सलमान खान का जादू ही कहेंगे कि फिल्म को न दर्शकों ने पसंद किया था न समीक्षकों ने। फिल्म भी जय हो ने 116 करोड़ की कमाई कर ली थी। फिल्म मे सलमान के साथ डेजी शाह थी।

[BOX OFFICE: 'सुल्तान' के साथ सलमान खान बनाएंगे धमाकेदार RECORD.. 10 का दम]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X