..................... These low-budget films have rocked the box office, see the complete list. कम बजट वाली ये फिल्में मचा चुकी हैं बॉक्स ऑफिस पर धमाल, क्या आपने देखी हैं ये मूवीज। - Hindi Filmibeat

कम बजट वाली ये फिल्में मचा चुकी हैं बॉक्स ऑफिस पर धमाल, क्या आपने देखी हैं ये मूवीज

low budget hit movie

Low budget blockbuster movies: दर्शक जब फिल्म देखने के लिए थियेटर जाते हैं तो उन्हें सबसे अधिक मतलब कॉटेंट और मनोरंजन से होता है। कई बार फिल्म को भव्य बनाने के लिए प्रोड्यूसर 100-200 करोड़ से भी अधिक खर्च करने से नहीं कतराते हैं। कई बार फिल्में दर्शकों को पसंद आती है तो कई बार नहीं भी पसंद आती है।

'बाहुबली' और बाहुबली 2', पठान, केजीएफ समेत कई ऐसी फिल्में हैं जो बड़े बजट में बनी है तो वहीं पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड में कम बजट में फिल्मों को बनाने का चलन शुरू हुआ है। अच्छे कंटेट के साथ कई ऐसी कम बजट की फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं।

आप भी डालें ऐसी फिल्मों पर एक नजर जिनका बजट भले ही कम था लेकिन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है।

राजी

विक्की कौशल और आलिया भट्ट स्टारर 'राजी' भी कम बजट में बनी फिल्म थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। तो वहीं, फिल्म ने लगभग 197 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का बजट महज 35-40 करोड़ था।

स्त्री

महज 23 करोड़ में बनी राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री को देखने के लिए सिनेमाघरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म ने 180 करोड़ की कमाई की थी।

बधाई हो

आयुष्मान खुराना, गजराज राव और नीना गुप्ता स्टारर 'बधाई हो' ने दर्शकों का दिल तो जीता ही था साथ ही कई अवार्ड्स भी अपने नाम किए थे। फिल्म 30 करोड़ से भी कम में बनी थी और 220 करोड़ की कमाई की थी।

हिंदी मीडियम

दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम सिर्फ 14 करोड़ में बनी थी लेकिन दर्शकों और समीक्षकों ने फिल्म की खूब सराहना की थी। फिल्म 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।

क्वीन

कंगना रनौत स्टारर क्वीन ने रिलीज के साथ तहलका मचा दिया था। आपको शायद विश्वास ना हो की फिल्म सिर्फ 12 करोड़ में बनकर तैयार हुई थी। वहीं, फिल्म ने 97.5 करोड़ का बिजनेस किया था।

अंधाधुन

'अंधाधुन' बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म तब्बू, आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे जैसे स्टार्स थे। यह फिल्म 30 करोड़ में बनी थी और करीब 90 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X