इन सेलेब्स ने साल 2023 में वेब सीरीज से लेकर फिल्मों में अपनी एक्टिंग से बिखेरा जलवा, देखते रह गए दर्शक

साल 2023 में ऐसी कई बॉलीवुड फिल्में आई है जिन्होंने दर्शकों को इंप्रेस किया है। बता दे कि उनकी कहानी भी दर्शकों का दिल छू गई। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने वेब सीरीज से लेकर बड़े पदों की फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभा कर हर किसी के छक्के छुड़ा दिए।
गुलशन देवैया
गुलशन देवैया को फ़िल्म 'गन्स एंड गुलाब्स' में चरकत आत्माराम की भूमिका निभाते हुए देखा गया। बता दे कि यह उनके करियर और हिंदी सिनेमा का सबसे बेहतरीन पात्र माना गया। इस फिल्म के दौरान भले ही उन्होंने एक खलनायक और क्रूर व्यक्ति का किरदार निभाया। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मजाकिया वन लाइनर्स डायलॉग और पर्दे पर अपनी अदाकारी से सभी को इम्प्रेस कर दिया। इस किरदार के लिए उन्हें काफी प्रशंसा हासिल हुई।
कृतिका कामरा
कृतिका कामरा को 'बंबई मेरी जान' में देखा गया और आपको बता दें कि इसमें उनकी मासूमियत से परे एक भूमिका दिखाई दी। जिसमें एक्ट्रेस को एक महिला गैंगस्टर के किरदार में देखा गया। उनके इस बेहतरीन किरदार ने हर किसी को इंप्रेस कर दिया।
विजय वर्मा
विजय वर्मा को फिल्म 'दहाड़' में देखा गया और आपको बता दें कि उन्होंने काफी बेहतरीन पेशकश की। इस सीरीज में उन्होंने एक मनोवैज्ञानिक सीरियल किलर का किरदार निभाया और उन्हें ऑन स्क्रीन ऐसा नेगेटिव किरदार निभाने के लिए काफी प्रशंसा हासिल हुई।
इमरान हाशमी
इमरान हाशमी बॉलीवुड के रोमांटिक एक्टर्स में शुमार हुआ करते थे। लेकिन सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में उन्होंने पाकिस्तानी खुफिया एजेंट आतिश रहमान का निगेटिव किरदार निभाया। लोगों ने उनके इस किरदार की काफी तारीफ की और आपको बता दें कि उनका प्रदर्शन भी ऑन स्क्रीन काफी पसंद किया गया।
जयदीप अहलावत
जयदीप अहलावत को करीना कपूर की सीरीज 'जाने जान' में देखा गया। बता दें कि उन्होंने इस सीरीज में अपने असाधारण अभिनय से हर किसी को इंप्रेस कर दिया। इस फिल्म में जयदीप अहलावत ने एक शिक्षक की भूमिका निभाई और उनका प्रदर्शन काफी लाजवाब रहा।
ताहिर राज भसीन
ताहिर राज भसीन ने 'सुल्तान ऑफ़ दिल्ली' सीरीज में मुख्य किरदार निभाया। इस वेब सीरीज में वह एक तेज तर्रार और महत्वाकांक्षी व्यक्ति अर्जुन भाटिया का किरदार निभाते हुए नजर आए। ताहिर राजभाषी ने अपनी एक्टिंग शहर किसी को इंप्रेस कर दिया।
अनिल कपूर
अनिल कपूर बॉलीवुड के सबसे यंग एक्टर माने जाते हैं और आपको बता दें कि उन्हें 'द नाइट मैनेजर' में देखा गया था। इस दौरान उन्होंने एक सूक्ष्म परिष्कार के अनूठे मिश्रण के साथ युद्ध और विनाश की दुनिया की खोज की। अनिल कपूर की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की गई।
वेंकटेश दग्गुबाती
वेंकटेश दग्गुबाती ने वेब सीरीज 'राणा नायडू' में काम किया और आपको बता दें कि वह एक मशहूर तेलुगू सिनेमा के एक्टर है। वह अपने किरदारों से बिल्कुल अलग एकनेगेटिव किरदार को इस सीरीज के दौरान दर्शाते हैं। इस सीरीज के दौरान वह एक तेज दरार और बेईमान होने के अलावा महिला वादी के अवतार में देखे जाते हैं। स्क्रीन पर उनका प्रदर्शन काफी लोगों को पसंद आया।
अमेया वाघ
अमेया वाघ सर्वाइवल ड्रामा 'काला पानी' में केतन कामत की भूमिका निभाते हुए नजर आए। बता दें कि वह एक चालक चरित्र का किरदार निभाते हैं। उन्होंने एक खलनायक के तौर पर काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया और दर्शकों को भी अपनी एक्टिंग से काफी इंप्रेस कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications




















