..................... These films of South Indian film industry which are in danger of faltering Bollywood again|साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की वो फिल्में जिनमें है फिर से बॉलीवुड के लड़खड़ाने का खतरा| - Hindi Filmibeat

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की वो फिल्में जिनसे है फिर से बॉलीवुड के लड़खड़ाने का खतरा, टिकी है सबकी निगाहें

Hari Hara veera mallu

साल 2023 में रिलीज होने वाली 5 साउथ इंडियन फिल्मों पर सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, पूरे भारत की नजरें टिकी हुई हैं। पिछले साल भारत समेत दुनिया भर के दर्शकों के दिलों पर इक्का-दुक्का हिंदी फिल्मों को छोड़कर ज्यादातर दक्षिण भारतीय फिल्मों ने ही राज किया था। इस साल भी कई दक्षिण भारतीय फिल्में पैन इंडिया रिलीज होने वाली हैं, जिसमें बॉलीवुड के एक्टर्स भी काम कर रहे हैं। इन फिल्मों की आंधी में बॉलीवुड की फिल्में टिक पाएंगी या फिर इस साल भी लड़खड़ाने लगेंगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

आइए आपको उन दक्षिण भारतीय फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो इस साल धमाल मचा सकती हैं :

पुष्पा -द रुल :

पुष्पा -द रुल :

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा : द रुल' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निर्देशक सुकुमार की फिल्म इस साल रिलीज होने वाली धमाकेदार फिल्मों में टॉप पर है। इस फिल्म के पहले पार्ट 'पुष्पा : द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस किया था।

सालार :

सालार :

डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म 'सालार' इस साल धमाका मचाने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन लीड रोल में नजर आएगी। यह फिल्म इस साल मार्च में रिलीज होने वाली हैं।

आदि पुरुष :

आदि पुरुष :

पिछले साल ही फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर जारी किया गया था। हालांकि टीचर को ज्यादा पसंद नहीं किया इसलिए मेकर्स ने फिल्म में बड़े बदलाव लाने का फैसला लिया। उम्मीद की जा रही है कि मेगा बजट में बन रही फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगी। फिल्म में भगवान राम का किरदार प्रभास, माता सीता का किरदार कृति सेनन और रावण का किरदार सैफ अली खान निभा रहे हैं।

हरि हारा वीर मल्लू :

हरि हारा वीर मल्लू :

साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म 'हरि हारा वीर मल्लू' पैन इंडिया रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं और इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

दासरा :

दासरा :

इस साल बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाने वाली संभावित दक्षिण भारतीय फिल्मों की लिस्ट में 5वें स्थान पर फिल्म 'दासरा' है। इस फिल्म में नानी और कीर्ति सुरेश लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X