2022 की ये फिल्में शामिल हुई थी 200 करोड़ के क्लब में, क्या पठान दोहरा पाएगी यह कमाल

Pathaan

पिछला साल बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज हुई थी। इनमें से कुछ ने तो उम्मीद के मुताबिक बिजनेस किया था लेकिन कुछ के हिट होने की उम्मीद होने के बावजूद ये फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप हो गयी थी। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान बॉलीवुड को होने वाले 'बॉयकट' ट्रेंड की वजह से हुई थी। वहीं कई फिल्मों ने 200 करोड़ के क्लब में भी एंट्री की थी। इस साल की शुरुआत भी हो चुकी है। अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' शुक्रवार को रिलीज हुई है लेकिन यह कोई कमाल नहीं दिखा सकी। अब सारी उम्मीदें शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' पर टिकी हुई है। क्या 'पठान' कमाल दिखा पाएगी? क्या 'पठान' 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी? इन सवालों का जवाब 25 जनवरी को ही मिल पाएगा।

आइए तब तक आपको उन फिल्मों के बारे में बता देते हैं, जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई :

दृश्यम 2 :

दृश्यम 2 :

अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृश्यम 2' ने 271 करोड़ रुपये का व्यापार किया था। पिछले साल इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता थी।

ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा :

ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा :

'ब्रह्मास्त्र' ट्रिलॉजी की पहली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' को ग्रैंड ओपनिंग मिली थी। पहले दिन ही इस फिल्म ने 75 करोड़ का व्यापार किया था। इस फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा कमाई का आंकड़ा छुआ था। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, मौनी राय और नागार्जुन ने प्रमुख किरदार निभाए थे।

भूल भुलैया 2 :

भूल भुलैया 2 :

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इस फिल्म ने बड़े ही गर्व के 200 करोड़ के क्लब में एंट्री ली थी। फिल्म ने कुल मिलाकर करीब 221 करोड़ रुपये कमाए थे।

द कश्मीर फाइल्स :

द कश्मीर फाइल्स :

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को बनाने में सिर्फ 15 करोड़ रुपये का खर्च ही आया था। रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिरी इस फिल्म ने कमाई का रिकॉर्ड तोड़ा और 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी। इस फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर पुरस्कार के लिए भी भेजा गया है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, डैनी आदि दिग्गज एक्टर्स ने काम किया है।

गंगूबाई काठियावाड़ी :

गंगूबाई काठियावाड़ी :

आलिया भट्ट के करियर में मिल का पत्थर बनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया था। फिल्म में आलिया भट्ट ने सेक्स वर्कर से सोशल वर्कर बनी गंगूबाई का किरदार निभाया था। फिल्म में आलिया के अलावा अजय देवगन, विजय राज, शांतनु माहेश्वरी ने प्रमुख किरदार निभाए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X