1000 करोड़ के क्लब में पहुंच चुकी हैं ये फिल्में, क्या ‘पठान’ भी बना पाएगी अपनी जगह !

कमाई के लिहाज से आज के समय में एक सफल फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 100 या 200 करोड़ की कमाई करना ज्यादा मुश्किल नहीं होता है। भारतीय फिल्में भी अब ग्लोबली हॉलीवुड की फिल्मों से सीधी प्रतियोगिता करती है। इसका सबसे ताजा उदाहरण हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' है। करीब 4 साल बाद बड़े पर्दे पर अपने फेवरेट स्टार शाहरुख खान को देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गये। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है। संभावना तो यहां तक जतायी जा रही है कि यह फिल्म 200-700 नहीं बल्कि अब इस फिल्म का नाम 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगा। भारत में इस फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और ग्लोबली 'पठान' ने 800 करोड़ का आंकड़ा छु लिया है।
आइए आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने ग्लोबली 1000 करोड़ रुपये की कमाई की है :

दंगल :
बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने आश्चर्यजनक रूप से रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इस फिल्म की कुल कमाई में चीन में इस फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई भी शामिल है। 'दंगल' चीन में हाईएस्ट ग्रोसिंग भारतीय फिल्म है और इसने 2000 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

बाहुबली 2 :
साल 2017 में प्रभास की फिल्म 'बाहुबली' का दूसरा पार्ट 'बाहुबली 2' रिलीज हुआ था। तेलुगु भाषा में बनी यह पहली और अब तक इकलौती फिल्म है, जिसने सिर्फ भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा छुआ था। इससे ही हम अंदाजा लगा सकते हैं कि 'बाहुबली 2' ने ग्लोबली कितनी छप्पर फाड़ कमाई की होगी।

आरआरआर :
1000 करोड़ के क्लब में एस.एस. राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का तीसरा स्थान है। 'आरआरआर' ने कुल 1155 करोड़ रुपये की कमाई की थी और इस फिल्म के नाम पर ओपनिंग डे में सबसे ज्यादा कमाई करने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। इस फिल्म ने 235 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला था।

केजीएफ 2 :
साउथ स्टार यश की फिल्म 'केजीएफ 2' हाल ही में इस क्लब में शामिल हुआ है। इस फिल्म ने अब तक करीब 1208 करोड़ रुपये की कमाई की है। घरेलु मार्केट में 'केजीएफ 2' का हिंदी डबिंग वर्जन भारत में हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म है। ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड में इस फिल्म का नाम 'पठान' के बाद ही दर्ज है। 'केजीएफ 2' ने 53.93 करोड़ के साथ और 'पठान' ने 57 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था।


Click it and Unblock the Notifications