Ram Navami : रामायण पर आधारित नहीं पर भगवान श्रीराम की झलक दिखाती हैं ये फिल्में

भारतीय सीनेमा में पीरियड ड्रामा का क्रेज काफी बढ़ रहा है। भले ही वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री हो या साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री, सभी जगहों पर लोग माइथोलॉजिकल और पीरियड ड्रामा फिल्में बना रहे हैं और दर्शक भी उन्हें खुब पसंद कर रहे हैं। राम नवमी के मौके पर साउथ के सुपरस्टार प्रभास की बहूप्रतिक्षित फिल्म 'आदिपुरुष' का आलौकिक पोस्टर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर में भगवान राम बने प्रभास और सीता मैया बनी कृति सैनन के साथ-साथ लक्ष्मण और पवनपुत्र हनुमान भी नजर आ रहे हैं। इससे पहले एसएस राजामौली की ऑस्कर विजेता फिल्म 'आरआरआर' में भी भगवान राम की झलक देखने को मिली थी।
चलिए आपको ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जिसमें भगवान राम की झलक देखने को मिली :

आरआरआर
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' जिसने दुनिया भर में धूम मचा दिया है, में भगवान राम की झलक देखने को मिलती। इस फिल्म में साउथ के दो धाकड़ एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर ने काम किया था। फिल्म के क्लाइमैक्स में राम चरण भगवान राम के रूप में दिखायी देते हैं। इस सीन में वह भगवान राम की तरह धनुष-वाण लिये रहते हैं। राम चरण ने इस दौरान भगवान राम की तरह ही वेशभूषा भी पहनी थी। फिल्म में बहादुरी और गौरव को दिखाया गया है। फिल्म में राम चरण का भगवान राम का लुक काफी खास रहा। दर्शक सिनेमाहॉल में सीटियां बजाने लगे थे।

सीता रामम
मॉर्डन जमाने के राम सीता की कहानी को दिखाते हुए फिल्म 'सीता रामम' को बनाया गया। फिल्म में मृणाल ठाकुर, दुलकर सलमान और रश्मिका मंदाना ने शानदार भूमिका निभाई है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। फिल्म की जमकर तारीफ की गयी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई थी।

राम सेतु
सीता मैया को लंका से वापस लाने के लिए भगवान राम को समुद्र पार करवाने के उद्देश्य से नल-नील द्वारा बनायी गयी सेतु समुद्रम के अस्तित्व को साबित करने की कहानी फिल्म 'राम सेतु' में दिखायी गयी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने एक आर्कियोलॉजिस्ट का किरदार निभाया जो अदालत में यह साबित करता है कि राम सेतु कोई प्राकृतिक संरचना नहीं, बल्कि 7 हजार साल पहले इंसानों द्वारा बनायी गयी है। उस समय जब धरती पर भगवान श्री राम का युग था। फिल्म को सिनेमाहॉल में दर्शकों का खास प्यार नहीं मिला लेकिन इसने ओटीटी पर दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया।

आदिपुरुष
रामायण की कहानी को मॉडर्न वीएफएक्स और इफैक्ट्स के साथ फिल्म 'आदिपुरुष' में दिखाया जाएगा। फिल्म में भगवान श्रीराम के किरदार में प्रभास को दर्शक खुब पसंद कर रहे हैं। माता सीता के किरदार में कृति सैनन नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का आलौकिक पोस्टर राम नवमी के दिन जारी किया गया है। फिल्म में लंकेश रावण की भूमिका सैफ अली खान निभाने वाले हैं। फिल्म को करीब 500 करोड़ के बजट में बनायी गयी है। इस साल 16 जून को सिनेमाहॉल में 'आदिपुरुष' रिलीज होगी।

अपराजित अयोध्या
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम-सीता के जीवन पर आधारित पौराणिक फिल्म 'अपराजित अयोध्या' में जल्द ही कंगना रनौत नजर आने वाली हैं। बताया जाता है कि यह फिल्म अयोध्या फैसले पर आधारित होगी। फिल्म में राम मंदिर के 600 सालों के सफर को दिखाया जाएगा। इसके अलावा कंगना अलौकिक देसाई की फिल्म 'सीताः द इन्कार्नेशन' में भी नजर आ सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











