‘गदर 2’ में नजर नहीं आएंगे ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर : एक प्रेमकथा’ के ये चेहरे

Gadar 2

साल 2001 में ऑस्कर नामांकित फिल्म 'लगान' के साथ जिस फिल्म की टक्कर हुई थी, वह थी 'गदर : एक प्रेमकथा'। फिल्म में सनी देओल ने तारा सिंह और अमीषा पटेल ने सकीना का किरदार निभाया था। देश की आजादी के बाद विभाजन के समय अपने परिवार से बिछड़ जाने वाली सकीना को दंगाइयों से बचाने के लिए तारा सिंह उससे शादी कर लेता है। लेकिन जब तारा सिंह अपनी पत्नी को सकीना को बड़ी ही मुश्किलों के बाद उसके परिवार से मिलवाने बॉर्डर पार पाकिस्तान लेकर जाता है तब उसे पता चलता है कि यह सकीना के पिता की चाल थी। तारा सिंह और सकीना को अलग करने की। इसके बाद तारा सिंह कैसे पाकिस्तान की बुराई ना करके हिंदुस्तान का सिर ऊंचा करता है और तमाम मुश्किलों के बावजूद अपनी पत्नी सकीना और बेटे को पाकिस्तान से वापस भारत लेकर आता है, यहीं फिल्म की कहानी थी। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। फिल्म में सनी देओल का बोला हुआ हर एक डायलॉग लोगों के दिलों में उतर गया और 22 सालों बाद भी ये डायलॉग लोगों के दिलों में देशभक्ति के शोले भड़का देता है। पाकिस्तानी आर्मी और उच्चाधिकारियों से घिरे होने के बावजूद तारा सिंह (सनी देओल) ने जब दिलेरी के साथ अपने परिवार की रक्षा के लिए हैंडपंप उखाड़ा था तो सिनेमा हॉल सीटियों से गूंज उठा था। इस फिल्म में तारा सिंह और सकीना के अलावा और भी कई ऐसे किरदार और चेहरे हैं, जो काफी लोकप्रिय हुए थे। करीब 22 सालों बाद एक बार फिर से सनी देओल अपनी दमदार डायलॉग डिलीवरी के साथ सिनेमा हॉल में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं। सनी देओल और अमिषा पटेल स्टारर 'गदर 2 : द कथा कंटिन्यूज' इस साल अगस्त में रिलीज होने वाली है। फिल्म का मोशन पोस्टर वैलेंटाइन डे पर जारी किया जा चुका है। लेकिन समय की मार की वजह से 'गदर : एक प्रेमकथा' के कई लोकप्रिय चेहरे 'गदर 2 : द कथा कंटिन्यूज' में नजर नहीं आएंगे।

अशरफ अली :

अशरफ अली :

फिल्म 'गदर : एक प्रेमकथा' में सकीना (अमिषा पटेल) के पिता अशरफ अली की भूमिका निभाने वाले अमरीश पुरी 'गदर 2 : द कथा कंटिन्यूज'में नजर नहीं आएंगे। 'गदर' के रिलीज होने के कुछ सालों बाद ही 12 जनवरी 2005 को अमरीश पुरी की मृत्यु हो गयी थी। अमरीश पुरी ने फिल्म में अपने बेटी सकीना के लिए रोते एक पिता के साथ-साथ एक घमंडी पाकिस्तानी पॉलिटिशियन की भूमिका भी निभाई थी, जो बेटी को सीढ़ी बनाकर ना सिर्फ तारा सिंह (सनी देओल) को अपनी बेटी से दूर करना चाहता है बल्कि भारत का अपमान कर अपना घमंड भी साबित करना चाहता है। कभी वो अपने नाती यानी सकिना के बेटे को देखकर पिघल भी जाता है तो अगले ही पल वह फिर से उसी घमंड में आ जाता है।

दरमियां सिंह :

दरमियां सिंह :

फिल्म 'गदर' में तारा सिंह के दोस्त की भूमिका निभाने वाले दरमियां सिंह का किरदार भी 'गदर 2' में नजर नहीं आने वाला है। इस किरदार को कॉमेडियन विवेक शौक ने निभाया था। 10 जनवरी 2011 को दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में उनका निधन हो गया। जब अपनी पत्नी सकीना को वापस लाने और अपने बेटे को उसकी मां से मिलवाने के लिए तारा सिंह पाकिस्तान जाने का फैसला लेता है तो उसका साथ दरमियां सिंह देता है और तारा सिंह के साथ गैर-कानूनी तरीके से पाकिस्तान जाता है। सकीना को लेकर वापस भारत आने के दौरान दरमियां सिंह बुरी तरह से घायल भी हो जाता है, लेकिन वह अपने दोस्त और 'परजाई' का साथ नहीं छोड़ता है।

इदरीश :

इदरीश :

फिल्म 'गदर' में न्यूजपेपर एडिटर इदरीश का किरदार निभाने वाले मिथिलेश चतुर्वेदी भी 'गदर 2' में नहीं दिखायी देंगे। पिछले साल यानी 2022 में हार्ट अटैक की वजह से उनकी मृत्यु हो गयी थी। फिल्म में उनका छोटा लेकिन काफी अहम किरदार था।

नैरेटर :

नैरेटर :

इस फिल्म का नैरेशन ओम पुरी ने दिया था। लेकिन साल 2017 में उनकी मृत्यु हो गयी। इसलिए अगर 'गदर 2' में फिर से नैरेशन दिया गया तो इस बार किसी नये कलाकार को लाना होगा। हालांकि इन बातों का खुलासा तो इस फिल्म के रिलीज होने के बाद ही चल सकेगा।

More from Filmibeat

Read more about: sunny deol amisha patel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X