‘गदर’ में काम करने से बॉलीवुड की इन टॉप एक्ट्रेसेस ने कर दिया था साफ इंकार

करीब 22 सालों बाद इस साल फिर से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचने वाला है। तारा सिंह एक बार फिर से अपनी पत्नी सकीना और बेटे जीते के साथ बड़े पर्दे पर आने वाले हैं। इस साल अगस्त में सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' रिलीज होने वाली है। वैलेंटाइन डे पर इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया जिसमें सनी देओल और अमीषा पटेल एक दूसरे की आंखों में खोये हुए नजर आ रहे हैं। साल 2001 में इस फिल्म का पहला पार्ट 'गदर : एक प्रेम कथा' रिलीज हुई थी। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 18.5 करोड़ रुपये थे। इस फिल्म ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर करीब 265 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन क्या आपको पता है इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का ऑफर अमीषा पटेल से पहले बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेसेस को किया गया था लेकिन सभी ने इस फिल्म को मना कर दिया था।
आइए आपको बताते हैं किन एक्ट्रेसेस ने इस फिल्म को ना कहा था :

काजोल :
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सकीना का किरदार सबसे पहले काजोल को ऑफर किया गया था। लेकिन काजोल ने यह किरदार करने से मना कर दिया था। हालांकि काजोल ने क्यों मना किया, इसकी वजह का खुलासा नहीं हुआ है।

ऐश्वर्या राय बच्चन :
सनी देओल के अपोजिट सकीना का रोल ऐश्वर्या राय को दिया गया था लेकिन ऐश्वर्या राय ने सनी देओल की फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया था। इसकी वजह यह थी कि सनी देओल की ज्यादातर फिल्में एक्शन फिल्म्स ही होती है, जिसमें एक्ट्रेस के हिस्से ज्यादा महत्वपूर्ण सीन नहीं आते हैं। इसलिए ऐश्वर्या ने इस फिल्म का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया था।

माधुरी दीक्षित :
बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित ने फिल्म 'त्रिदेव' में सनी देओल के साथ काम किया था। दर्शकों को यह जोड़ी काफी पसंद भी आई थी लेकिन पर्दे पर इस जोड़ी ने फिर कभी साथ में काम नहीं किया था। सनी देओल को गुस्सा काफी जल्दी आ जाता था, इसलिए माधुरी दोबारा उनके साथ कभी काम नहीं करना चाहती थी। बताया जाता है कि माधुरी को डर था कि सनी की वजह से उनकी छवि खराब हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications