..................... इन देसी फिल्मों ने की है विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई, देखें यहां लिस्ट|These desi films have earned the most in overseas, see the list here| - Hindi Filmibeat

इन देसी फिल्मों ने की है विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई, देखें यहां लिस्ट

these-desi-films-have-earned-the-most-in-overseas-see-the-list-here

सालों से भारतीय फिल्मों विदेशों में रिलीज होती और लोगों को पसंद आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 1952 में महबूब खान फिल्म 'आन' आयी थी जिसे वर्ल्ड वाइड रिलीज किया गया था। इस फिल्म को 17 भाषाओं में और 28 देशों में रिलीज किया गया था। 1957 में आयी महबूब खान की ही फिल्म 'मदर इंडिया', जिसे अकादमी पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट किया गया था, ने दुनिया भर में धूम मचाया था। हाल के कुछ सालों में बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्में दुनिया भर में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। ओरवसीज बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली फिल्मों में 'बजरंगी भाईजान', 'पीके', 'दंगल', 'सीक्रेट सुपरस्टार' समेत इस साल रिलीज हुई फिल्म 'पठान' भी शामिल है।

चलिए आपको कुछ ऐसी देसी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसने विदेशों में धमाल मचाया और खूब कमाया :

दंगल :

दंगल :

ओवरसीज मार्केट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पहला नाम 'दंगल' का है। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर खान, साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा जैसे एक्टर्स ने काम किया था। इस फिल्म ने ओवरसीज 1,520.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

सीक्रेट सुपरस्टार :

सीक्रेट सुपरस्टार :

इस फिल्म में आमिर खान और जायरा वसीम ने मुख्य किरदार निभाया था। 2017 में आयी इस फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए घर और समाज से जुझती रहती है। इस फिल्म ने भारत से ज्यादा ओवरसीज में बिजनेस किया था। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि ओवरसीज में इस फिल्म ने 910 करोड़ रुपये की कमाई की है।

बजरंगी भाईजान :

बजरंगी भाईजान :

2015 में आयी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान और करीना कपूर नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी एक पाकिस्तानी बच्ची की है जो अपने परिवार से अलग होकर भारत आ जाती है। सलमान खान उसे उसके घर पाकिस्तान पहुंचाने जाता है। इसमें उनकी मदद पाकिस्तानी रिपोर्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी करते हैं। इस फिल्म ने ओवरसीज 537 करोड़ का बिजनेस किया था।

बाहुबली 2 :

बाहुबली 2 :

साल 2017 में आयी फिल्म 'बाहुबली : द कंक्लूजन' ने भारत में छप्पर फाड़ कमाई की थी। फिल्म में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया जैसे एक्टर्स ने काम किया था। विदेशों की बात की जाए तो इस फिल्म ने ओवरसीज 393.1 करोड़ का बिजनेस किया था।

पीके :

पीके :

साल 2014 में आयी आमिर खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'पीके' दर्शकों को काफी पसंद आयी थी। इस फिल्म में अंधविश्वास की कहानी दिखायी गयी थी। फिल्म में आमिर खान ने दूसरे ग्रह से पृथ्वी पर आये एक इंसान का किरदार निभाया था और रणबीर कपूर कैमियो रोल में नजर आए थे। फिल्म ने ओवरसीज 365 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

अंधाधुन :

अंधाधुन :

साल 2018 में आयी फिल्म 'अंधाधुन' में आयुष्मान खुराना और तब्बू प्रमुख किरदारों में नजर आए थे। इस फिल्म में आयुष्मान ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया था जो अंधा होने की एक्टिंग करता है। फिल्म में आयुष्मान की काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म ने ओवरसीज करीब 361 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

आरआरआर :

आरआरआर :

पिछले साल देशभर में धूम मचाने वाली दक्षिण भारतीय फिल्म 'आरआरआर' को ऑस्कर पुरस्कार के नॉमिनेट भी किया गया है। इस फिल्म में रामचरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट, अजय देवगन नजर आए थे। फिल्म ने ओवरसीज करीब 270.3 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X