इन सेलेब्स ने Grandparents के नाम पर रखे अपने बच्चों के नाम

Celebs

सेलिब्रिटी की निजी जिंदगी को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता बनी रहती है। किस स्टार का किसके साथ अफेयर चल रहा है और किसका किससे ब्रेकअप हो गया। सिर्फ इतना ही नहीं, किस स्टार के घर किलकारियां गूंजी तो किसने अपने बच्चों का नाम क्या रखा और उन नामों के पीछे का क्या अर्थ है, यह सब कुछ फैंस जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। आज के समय में फिल्म स्टार्स के साथ-साथ उनके बच्चे भी चर्चाओं में रहते हैं। पिछले कुछ सालों में कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपने बच्चों का नाम उनके ग्रैंड पेरेंट्स के नाम पर रखे हैं।

आइए आपको बताते हैं, ऐसे स्टार्स के बारे में जिन्होंने अपने बच्चों का नाम ग्रैंड पेरेंट्स के नाम पर रखें :

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस :

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस :

पिछले साल जनवरी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी के माध्यम से अपनी बेटी का स्वागत किया। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। मालती प्रियंका चोपड़ा की मां मधु और मैरी निक जोनस की मां डेनिस का मिडिल नेम है।

करण जौहर :

करण जौहर :

2017 में बॉलीवुड के स्टार फिल्म निर्देशक करण जौहर ने सरोगेसी के माध्यम से अपने जुड़वा बेटे और बेटी का स्वागत किया। करण ने अपने बच्चों का नाम रूही और यश रखा है। करण ने अपने बेटे का नाम अपने दिवंगत पिता और दिग्गज फिल्म निर्देशक यश जौहर के नाम पर रखा। वहीं बेटी रूही नाम अपनी मां के नाम हीरू जौहर के नाम से लिया गया है।

आमिर खान :

आमिर खान :

2011 में आमिर खान और उनकी तत्कालिन पत्नी किरण राव ने आईवीएफ-सरोगेसी से अपने बेटे आजाद का स्वागत किया। आमिर खान ने अपने बेटे का नाम आजाद राव खान रखा। आमिर ने अपने बेटे का नाम अपने ग्रैंडअंकल और महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना आजाद के नाम पर रखा।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर :

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर :

बॉलीवुड में लेटेस्ट पेरेंट्स बने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पिछले साल नवंबर में अपनी बेटी का अपनी दुनिया में स्वागत किया। आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है। बताया जाता है कि बेबी राहा का नाम उनके दिवंगत दादाजी और दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर के नाम पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X