Celeb Tragedy : किसी ना किसी हादसे में इन सेलेब्स ने खोया है अपना बच्चा

celeb tragedy

फिल्म पर्दा पर भले ही बॉलीवुड के सेलिब्रिटी का हंसता-मुस्कुराता चेहरा नजर आता हो, लेकिन कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जो इस चेहरे के पीछे गहरा कोई गम छुपाये घुमते हैं। फिल्मों की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे एक अंधेरी दुनिया भी है, जिसके बारे में बॉलीवुड स्टार्स काफी कम ही बात करते हैं। इन एक्टर्स और सेलिब्रिटी के कई अनछुए पहलू भी हैं, जिनको ये पूरी दुनिया की नजरों से दूर अपने दिल में छुपाए घूमते हैं। कहा जाता है कि दुनिया में हर तरह का बोझ उठाना आसान होता है लेकिन अपने बच्चों का जनाजा या अर्थी दुनिया का सबसे भारी बोझ होता है। हम आपको कुछ ऐसे एक्टर्स और सेलिब्रिटी के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने अपने बच्चों को मौत के मुंह में जाते हुए तो देखा है लेकिन चाहते हुए वे उन्हें बचा नहीं पाए।

महमूद :

महमूद :

फिल्मों में कभी कॉमेडी, कभी सीरियस और कभी नेगेटिव किरदार निभाने वाले महमूद के चाहने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। आज भले ही महमूद इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनके फैंस आज भी उनकी फिल्मों को देखना पसंद करते हैं। महमूद ने अपनी आंखों के सामने अपने बेटे मैक की मौत देखी थी। कहा जाता है कि मैक को एक्टिंग नहीं बल्कि सिंगिंग का काफी शौक था और वह इसके लिए वह स्ट्रगल भी कर रहे थे। हालांकि महज 31 साल की उम्र में महमूद के बेटे मैक की मौत कार्डियक अरेस्ट से हो गयी थी। बेटे की मौत का सदमा महमूद के लिए काफी बड़ा था और इससे उबरने में उन्हें सालों का समय लग गया था।

शेखर सुमन :

शेखर सुमन :

फिल्म और टीवी के पर्दे पर आपने शेखर सुमन को कई बार हंसते-हंसाते हुए देखा है। लेकिन एक बार करियर में ऐसा भी समय आया था जब शेखर के पास कोई काम नहीं था। इसी समय उन्हें पता चला कि उनका 11 साल का बेटा आयुष को दिल की कोई गंभीर बीमारी है। उसके इलाज के लिए शेखर को ढेर सारे रुपयों की जरूरत थी लेकिन हजार कोशिशों के बावजूद शेखर रुपयों का इंतजाम नहीं कर पाए थे। आयुष ने महज 11 साल की उम्र में दम तोड़ दिया।

कबीर बेदी :

कबीर बेदी :

फिल्मों में कभी सख्त पिता तो कभी बेटी पर जान लुटाने वाले पिता का किरदार निभाने वाले कबीर बेदी ने अपने जवान बेटे को घुट-घुट कर मरते हुए देखा है। बताया जाता है कि कबीर बेदी के 26 साल के बेटे सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली थी। वह पढ़ाई का अत्यधिक दबाव नहीं झेल पाए थे और डिप्रेशन में चले गये थे। इसके बाद डिप्रेशन ने सिजोफ्रेनिया बीमारी का आकार ले लिया था। कबीर ने बेटे का इलाज भी करवाया था लेकिन दवाओं की वजह से सिद्धार्थ उदास होते चले गये। इसके बाद एक दिन उन्होंने आत्महत्या कर ली। कबीर बेदी के लिए यह किसी बड़े सदमे से कम नहीं था।

आशा भोसले :

आशा भोसले :

आशा भोसले की पहली शादी से उनके 3 बच्चे, 2 बेटा और 1 बेटी है। उनकी बड़ी बेटी वर्षा ने स्क्रिप्ट राइटर हेमंत केंकरे से शादी की। लेकिन वर्षा की यह शादी नहीं टिक सकी और 1998 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद वह मुंबई में अपनी मां के साथ ही रहती थी। लेकिन 56 साल की उम्र में वर्षा ने 2012 में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं आशा के बेटे हेमंत की मौत कैंसर से जुझते हुए 2015 में हो गयी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X