सिर्फ महंगी गाड़ियां ही नहीं, महंगी घड़ियों के भी शौकीन हैं ये सेलेब्स

Shah rukh Khan

बॉलीवुड सेलेब सिर्फ अपनी एक्टिंग और स्टाइल या फैशन के लिए ही नहीं बल्कि अपने लाइफ स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। अक्सर ये एक्टर्स कई महंगी चीजों के शौकिन होते हैं। किसी को महंगी गाड़ियों का तो किसी को महंगे परफ्यूम का शौक होता है। लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई स्टार्स ऐसे भी हैं जो महंगी घड़ियों का शौक रखते हैं।

आइए आपको बताते हैं, ऐसे एक्टर्स के बारे में जो महंगी घड़ियों के शौकिन हैं :

रणवीर सिंह :

रणवीर सिंह :

रणवीर सिंह अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। वह कपड़ों को लेकर अक्सर तरह-तरह के प्रयोग करते रहते हैं। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह को घड़ियों का भी काफी शौक है। इसलिए डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने उन्हें 'फ्रेंक मुलर वैनगार्ड' घड़ी गिफ्ट दी थी। इसकी कीमत 6 लाख रुपये बतायी जाती है।

इमरान हाशमी :

इमरान हाशमी :

इस लिस्ट में दूसरा नाम एक्टर इमरान हाशमी का है। इमरान महंगी घड़ियों को ना सिर्फ कलेक्ट करते हैं बल्कि उन्हें समय-समय पर फ्लॉन्ट करना भी काफी पसंद करते हैं। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो इमरान की सबसे फेवरेट घड़ी ऑडेमर्स पिगुएट कलेक्शन से 'रॉयल ओक नेवी' है। यह घड़ी काफी क्लासी लुक देती है। इसकी कीमत करीब 16 लाख रुपये बतायी जाती है।

अनुष्का शर्मा :

अनुष्का शर्मा :

महंगी घड़ियों का शौक रखने वालों में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं। अनुष्का के कलेक्शन में कई महंगी घड़ियां बतायी जाती हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये होती है। लेकिन जो घड़ी अनुष्का की सबसे फेवरेट बतायी जाती है उसकी कीमत करीब 38 लाख रुपये है। अनुष्का कई मौकों पर इस घड़ी को पहनती भी हैं।

शाहरुख खान :

शाहरुख खान :

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान शुरुआत से ही महंगी घड़ियों के शौकिन रहे हैं। वह अपने हर लुक को घड़ी के साथ कंप्लीट करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो घड़ी शाहरुख खान की सबसे पसंदीदा है, उसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है।

अमिताभ बच्चन :

अमिताभ बच्चन :

सदी के महानायक और बिग बी का घड़ियों से लगाव काफी लोगों को पता है। कई बार बिग बी आउट डोर शूटिंग पर विदेशों में जाने पर हाथों में दो घड़ियां पहने नजर आते हैं। कहा जाता है कि एक घड़ी में उनको स्थानीय समय दिखाती है और दूसरी घड़ी में उनको भारतीय समय का पता चलता है। अमुमन अमिताभ बच्चन जो सबसे महंगी घड़ी पहनते हैं उसकी कीमत 3.4 करोड़ रुपये बतायी जाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X