..................... These celebrity mom gave the good news for the second time in a very short gap|एवलिन शर्मा से पहले फिल्म इंडस्ट्री की इन सेलिब्रिटी मॉम्स ने एक साल में दूसरी बार सुनायी खुशखबरी| - Hindi Filmibeat

एवलिन शर्मा से पहले फिल्म इंडस्ट्री की इन सेलिब्रिटी मॉम्स ने एक साल में दूसरी बार सुनाई खुशखबरी

evelyn sharma

बॉलीवुड एक्ट्रेस एवलिन शर्मा के घर में जल्द ही दूसरी बार किलकारियां गूंजने वाली हैं। इस बात की जानकारी एवलिन ने खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एवलिन ने एक साल में दूसरी बार यह खुशखबरी दी है। एवलिन से पहले बॉलीवुड में कई और स्टार्स के घरों में एक साल के अंदर दो बार किलकारियां गूंजी हैं। इसका ताजा तरीन मामला छोटे पर्दे के सेलिब्रिटी कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी हैं। इससे पहले शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के घर में भी एक साल के अंतराल पर ही दो बार किलकारियां गूंजी थी।

आइए आपको कुछ ऐसी स्टार मॉम्स के बारे में बताते हैं जो एक साल के गैप में दो बार मां बनीं :

देबिना बनर्जी :

देबिना बनर्जी :

देबिना बनर्जी एक साल के अंदर दो बार मां बनी थी। अपनी पहली बेटी के जन्म के ठीक 4 महीने के अंदर ही देबिना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। देबिना की दूसरी बेटी का जन्म प्री-मैच्योर बेबी के तौर पर हुआ था।

गिन्नी चतरथ :

गिन्नी चतरथ :

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के दोनों बच्चों के बीच में ज्यादा अंतर नहीं है। दिसंबर 2019 में गिन्नी चतरथ पहली बार मां बनी। इस समय उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया और इसके ठीक एक साल बाद यानी फरवरी 2021 में गिन्नी चतरथ ने अपने बेटे को जन्म दिया।

ईशा देओल :

ईशा देओल :

हेमा मालिनी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी संग सात फेरे लिये थे। ईशा ने शादी के बाद अक्टूबर 2017 को अपनी पहली बेटी को जन्म दिया। इसके ठीक एक साल के अंदर ईशा ने 2019 में अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया।

मीरा राजपूत :

मीरा राजपूत :

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने भी काफी कम गैपिंग में अपने दोनों बच्चों का अपने जीवन में स्वागत किया। मीरा ने अपनी बेटी मीशा को अगस्त 2016 को जन्म दिया और इसके ठीक 2 साल के अंदर सितंबर 2018 को मीरा राजपूत और शाहिद कपूर अपने बेटे के माता-पिता बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X