..................... These celebrity couples who were seen together in 'Koffee With Karan' later parted ways| 'कॉफी विद करण' में साथ नजर आये इन सेलिब्रिटी कपल्स ने बाद में अलग किये अपने रास्ते| - Hindi Filmibeat

'कॉफी विद करण' में साथ नजर आये इन सेलिब्रिटी कपल्स ने बाद में अलग किये अपने रास्ते

लोकप्रिय चैट शो 'कॉफी विद करण' में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज करण जौहर के साथ बिंदास गप्पे मारते हैं। यह शो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। शो में अपने फेवरेट स्टार्स के सेंस ऑफ ह्यूमर और उनके जीवन के स्ट्रगल के बारे में फैंस को पता चल पाता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस शो का प्रसारण होता है। इस शो की वजह से सेलेब्स की निजी जिंदगी और उससे जुड़े किस्सों के बारे में पता चल पाता है। पिछले कई सालों से इस शो पर कई सेलिब्रिटी कपल्स आये जिनकी आपसी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आयी। लेकिन कई कपल्स जैसे जॉन अब्राहम-बिपाशा बसु, शाहिद कपूर-करीना कपूर इस शो पर आने के बाद उन्होंने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिये।

आइए ऐसे कुछ सेलिब्रिटी कपल्स के बारे में जानते हैं जो 'कॉफी विद करण' में साथ नजर आने के बाद अलग हुए

करीना कपूर-शाहिद कपूर :

करीना कपूर-शाहिद कपूर :

करीना कपूर और शाहिद कपूर को बॉलीवुड का क्यूट कपल कहा जाता था। 'कॉफी विद करण' चैट शो के दौरान करीना और शाहिद ने एक-दूसरे के साथ अपने रिश्तों को लेकर कई खुलासे किये थे। करीना ने बताया था कि शाहिद की वजह से ही वह वेजीटेरियन बन गयी वहीं शाहिद करीना की संगत में आकर और भी कूल पर्सन बने। लेकिन शो में एक कपल के तौर पर आने वाले शाहिद-करीना ने बाद में अपने रास्ते अलग किये। शाहिद ने मीरा राजपूत से अरेंज मैरिज कर ली और अब वह एक बेटी और एक बेटे के पिता हैं। वहीं करीना ने सैफ अली खान से शादी की और नवाब पटौदी के घर की बहू बन गयी। करीना के दो 2 बच्चे जेह और तैमूर हैं।

 बिपाशा बसु-जॉन अब्राहम :

बिपाशा बसु-जॉन अब्राहम :

बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी मानी जाती है। दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री के फैंस दीवाने हुआ करते थे। जॉन-बिपाशा 'कॉफी विद करण' के सीजन 2 में सेलिब्रिटी गेस्ट बनकर आये थे। चैट शो के दौरान जॉन ने जहां फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती स्ट्रगल के बारे में बात की थी, वहीं बिपाशा ने क्रिएटिव रोल्स के प्रति अपने प्यार को जाहिर किया था। दोनों ने कहा था कि काफी स्ट्रगल के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया था इसलिए एक-दूसरे पर बहुत गर्व करते हैं। लेकिन समय के साथ सब कुछ बदल गया और बिपाशा-जॉन की यह जोड़ी भी टूट गयी। जॉन ने प्रिया रुंचाल से शादी कर ली वहीं बिपाशा ने करण ग्रोवर से शादी की और वह जल्द ही मां बनने वाली हैं।

 ऋतिक रोशन-सुजैन खान :

ऋतिक रोशन-सुजैन खान :

फैंस ऋतिक रोशन और सुजैन खान की जोड़ी को एक चार्मिंग कपल और परफेक्ट जोड़ी के तौर पर देखते हैं। 'कॉफी विद करण' में करण जौहर से बातचीत के दौरान दोनों ने अपनी लव स्टोरी, अपने बच्चों के साथ-साथ एक-दूसरे से जुड़ी कंट्रोवर्सिज के बारे में भी खुलकर बात की थी। लेकिन इसके कुछ साल बाद ही ऋतिक और सुजैन के अलग होने की खबरें आयी। इन खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। हालांकि दोनों आज भी अच्छे दोस्त के तौर पर जाने जाते हैं। कंगना रनौत ने जब ऋतिक रोशन के खिलाफ मोर्चा खोला था, तब सुजैन अपने पूर्व-पति के समर्थन में खड़ी नजर आयी थी।

अनुष्का शर्मा-रणवीर सिंह :

अनुष्का शर्मा-रणवीर सिंह :

फिल्म 'बैंड-बाजा-बारात' की इस सेलिब्रिटी जोड़ी को दर्शक ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी काफी पसंद करते थे। इन्हें मेड फॉर इच-अदर जोड़ी कहा जाता था। चैट शो 'कॉफी विद करण' में भी दोनों की आपसी बॉन्डिंग काफी अच्छी दिख रही थी। हालांकि इसके कुछ साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। दोनों ने अपने लिए अलग-अलग पार्टनर चुने और अब वे अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं। रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से शादी की जिसे वह अपने घर की लक्ष्मी करार देते हैं। वहीं अनुष्का ने विराट कोहली के साथ 7 फेरे लिये।

 शाहिद कपूर-प्रियंका चोपड़ा :

शाहिद कपूर-प्रियंका चोपड़ा :

शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बारे में बॉलीवुड में किसी को भी कानोकान कोई खबर नहीं थी। उनका रिलेशनशिप सीक्रेट ही रहता, अगर प्रियंका चोपड़ा के घर में पड़े इनकम टैक्स की रेड के समय वहां शाहिद कपूर नहीं मिले होते। बाद में, 'कॉफी विद करण' के सीजन 4 में प्रियंका चोपड़ा ने स्वीकार किया था कि शाहिद उनके एक्स-बॉयफ्रेंड हैं। प्रियंका और शाहिद दोनों आज अपनी-अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं। शाहिद ने मीरा राजपूत से शादी की तो प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X