इन सेलिब्रिटी कपल्स ने मीडिया की चकाचौंध से अपने बच्चों को दूर रखा
बॉलीवुड की गलियों में अक्सर सेलिब्रिटीज के घरों में किलकारियां गूंजती रहती हैं। हाल में बॉलीवुड दिवा सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा के घर नन्हें शहजादे ने जन्म लिया लेकिन सोनम ने अभी तक फैंस को अपने राजकुमार का दीदार नहीं करवाया है। सिर्फ सोनम ही नहीं कई और सेलिब्रिटी कपल्स ने भी जन्म के बाद या तो लंबे समय तक अपने बच्चों का चेहरा सोशल मीडिया पर नहीं दिखाया था या फिर अपने बच्चों को सोशल मीडिया और ग्लैमर की दुनिया की चकाचौंध से दूर ही रखा है।
आइए ऐसे कुछ सेलिब्रिटीज के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखा

सोनम कपूर-आनंद आहूजा :
साल 2018 में सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंध गये थे। साल 2022 में सोनम ने अपने बेटे को जन्म दिया। अपनी प्रेग्नेंसी से लेकर बच्चे के जन्म तक सारी जानकारियां सोनम ने खुद ही अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर फैंस से शेयर की थी। लेकिन सोनम ने अभी तक अपने बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया है।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली :
अपनी बेटी वामिका के लिए प्रीवसी मेंटेन करने में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का नाम भी प्रमुख है। अनुष्का अक्सर अपनी बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर तो करती हैं लेकिन कहीं भी वह अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाती हैं। एक मैच के दौरान मैदान में मां-बेटी की इस जोड़ी को पैपराजी ने स्पॉट भी किया था और वामिका का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें उसका चेहरा दिखाई दे रहा था। लेकिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इसपर सख्त कदम उठाते हुए सभी से उस वीडियो-फोटो को शेयर ना करने का अनुरोध किया था।

नेहा धूपिया-अंगद बेदी :
नेहा धूपिया और अंगद बेदी दो बच्चों, एक बेटा और एक बेटी के माता-पिता हैं। नेहा अपने बच्चों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर तो करती हैं लेकिन वह भी उनका चेहरा नहीं दिखाती हैं। नेहा और अंगद दोनों ही अपने बच्चों को ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करते हैं।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस :
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ड्रीमी लव स्टोरी में सरोगेसी के माध्यम से उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की एंट्री हुई थी। बेटी के आने से प्रियंका और निक दोनों की खुशी दोगुनी हो गयी। प्रियंका ने बेटी के जन्म के कुछ समय बाद उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था लेकिन पहली फोटो से ही मालती मैरी का चेहरा प्रियंका ने ढक दिया था। इसके बाद प्रियंका और निक ने बेटी की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किया लेकिन किसी ने भी बेटी का चेहरा उन्होंने नहीं दिखाया।

रानी मुखर्जी-आदित्य चोपड़ा :
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की बेटी का नाम आदिरा है। लेकिन बेटी तो दूर यह कपल कभी भी सोशल मीडिया पर अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी कोई बात भी पोस्ट नहीं करता है। इस वजह से लंबे समय से आदिरा का चेहरा भी रानी-आदित्य के फैंस ने नहीं देखा था। हालांकि बाद में कुछ इवेंट्स में रानी-आदित्य के साथ आदिरा को वीडियो-फोटो जर्नलिस्ट्स ने स्पॉट किया था।


Click it and Unblock the Notifications











