..................... अपने प्यार को पाने के लिए इन सेलिब्रिटीज ने बदला अपना धर्म| These celebrities changed their religion to get their love| - Hindi Filmibeat

Sharmila Tagore : अपने प्यार को पाने के लिए इन सेलिब्रिटीज ने बदला अपना धर्म

sharmila tagore

बॉलीवुड सेलेब्स की जिंदगी आम लोगों से काफी अलग होती है। यहां धर्म की बंदिशे नहीं होती हैं। इसलिए जब भी किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी का दिल धड़कता है तो अपने प्यार को पाने के लिए बॉलीवुड के स्टार धर्म की दीवारों को तोड़ने से हिचकिचाते नहीं हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए धर्म को बदला और शादी कर अपने प्यार के साथ-साथ खुशी-खुशी घर बसाया। इस लिस्ट में दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर से लेकर हेमा मालिनी और आएशा टाकिया तक शामिल हैं।

चलिए आपको बताते हैं, किन एक्ट्रेसेस ने शादी के लिए अपना धर्म बदला :

शर्मिला टैगोर :

शर्मिला टैगोर :

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शर्मिला टैगोर का आता है। शर्मिला टैगोर को जब नवाब मंसूर अली खान पटौदी से प्यार हुआ तो उन्होंने धर्म की बंदिशों को तोड़ते हुए अपने प्यार को हासिल किया। बताया जाता है कि शर्मिला टैगोर ने इस्लाम धर्म अपनाकर नवाब पटौदी से निकाह किया था। कहा जाता है कि निकाह के बाद शर्मिला टैगोर का नाम बेगम आएशा सुल्ताना रखा गया था।

हेमा मालिनी :

हेमा मालिनी :

धर्मेंद्र से जब हेमा मालिनी को जब प्यार हुआ तो उस धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी ने तलाक देने से इंकार कर दिया था। इसलिए धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने इस्लाम धर्म अपनाकर निकाह कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि धर्मेंद्र का नाम दिलावर खान और हेमा मालिनी का नाम आयशा रखा गया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

आएशा टाकिया :

आएशा टाकिया :

पिछले लंबे समय से आएशा टाकिया भले ही बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन एक समय वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार थी। आयशा हिंदू परिवार से हैं, लेकिन अपने प्यार की खातिर आयशा ने इस्लाम धर्म अपनाया और साल 2009 में बॉयफ्रेंड फरहान आजमी से निकाह कर लिया।

दीपिका कक्कड़ :

दीपिका कक्कड़ :

छोटे पर्दे की बहुरानी दीपिका कक्कड़ को जब शोएब इब्राहिम से प्यार हुआ तो उन्होंने धर्म की बंदिशों को नहीं माना। दीपिका ने हिंदू परिवार से हैं, लेकिन शोएब से शादी के लिए उन्होंने अपना धर्म बदलकर इस्लाम कबूल कर लिया। दोनों की शादी मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई।

राखी सावंत :

राखी सावंत :

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रहता है। पिछले दिनों ही राखी ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी से मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। शादी से पहले राखी ने इस्लाम धर्म कबूल किया और वह राखी से फातिमा बन गयी। हालांकि राखी की इस शादी में भी कम हंगामा नहीं मचा और इस समय आदिल दुर्रानी सलाखों के पीछे कैद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X