फिल्म इंडस्ट्री की इन सेलेब्स दुल्हनों ने मनीष मल्होत्रा के जोड़े में रचाई शादी

Manish Malhotra

फैशन इंडस्ट्री और बॉलीवुड का काफी गहरा कनेक्शन होता है। फिल्मों में जिस तरह से नये-नये फैशन को इंट्रोड्यूस किया जाता है, ठीक उसी तरह फैशन इंडस्ट्री में भी हर रोज ट्रेंड्स बदलते रहते हैं। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा इन बदलते ट्रेंड्स के बीच में अपनी अलग स्टाइल से पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। यहीं वजह है कि जब भी बॉलीवुड में किसी एक्टर या एक्ट्रेस की शादी होती है तो उसके फेवरेट ड्रेस डिजाइनरों की लिस्ट में मनीष मल्होत्रा का नाम काफी ऊपर होता है। बॉलीवुड में अभी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की शहनाई बज रही है। दोनों जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल में सात फेरे लेंगे। मुंबई से कियारा जब जैसलमेर के लिए निकली उसी समय से उनके साथ फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को देखा गया। इसलिए संभावना भी यहीं है कि कियारा और सिद्धार्थ अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ जोड़ा पहनेंगे। बॉलीवुड में इससे पहले कई एक्ट्रेसेस ने अपनी शादी की फंक्शन में मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थी।

आइए आपको ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं :

करीना कपूर :

करीना कपूर :

बॉलीवुड की फेवरेट बेबो और पटौदी खानदान की बेगम साहिबा करीना कपूर के फेवरेट ड्रेस डिजाइनरों में मनीष मल्होत्रा का नाम सबसे ऊपर होता है। करीना ने अपनी शादी में अपनी सासू मां यानी शर्मिला टैगोर की शादी का जोड़ा पहना था। लेकिन बात जब रिसेप्शन पार्टी की आयी तो करीना ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन किए हुए लहंगे को ही चुना। करीना ने अपने वेडिंग रिसेप्शन के लिए मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ बर्गंडी कलर का लहंगा और मैरून कलर का दुपट्टा चुना था। इसके साथ करीना ने गोल्ड और कुंदन की ज्वेलरी को पेयर कर रॉयल दुल्हन वाला लुक क्रिएट किया था। इस लहंगे की कीमत 50 लाख रुपये बतायी गयी थी। वहीं अपनी दिल्ली वाले रिसेप्शन पार्टी के लिए भी करीना ने मनीष मल्होत्रा पर ही भरोसा किया और पिंक कलर का गरारा और ट्रेडिशनल ज्वेलरी को चुना था।

उर्मिला मातोंडकर :

उर्मिला मातोंडकर :

गॉर्जस उर्मिला मातोंडकर ने जब शादी का फैसला लिया तो उन्होंने मनीष मल्होत्रा पर ही भरोसा किया था। उर्मिला मातोंडकर ने अपनी शादी के लिए मनीष मल्होत्रा का लाल रंग का लहंगा चुना था जिसे उन्होंने हरी कांच की चूड़ियों और गोल्ड व कुंदन ज्वेलरी से टीम्ड अप किया था। उर्मिला के इस लहंगे की कीमत 4.50 लाख रुपये बतायी गयी थी। सिर्फ अपनी शादी ही नहीं उर्मिला ने अपने वेडिंग रिसेप्शन के लिए भी मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस ही चुनी थी। उर्मिला ने लंबी अनारकली के साथ हरे रंग की चूड़ियों और ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ अपने मराठी ब्राइड के लुक को कम्प्लीट किया था।

प्रीति जिंटा :

प्रीति जिंटा :

प्रीति जिंटा ने अपने लॉन्ग टर्म ब्वॉयफ्रेंड के साथ चुपके-चुपके शादी रचा ली थी लेकिन फिल्म इंडस्ट्री की अपने दोस्तों के लिए प्रीति जिंटा ने शादी के बाद वेडिंग रिसेप्शन पार्टी दी थी। इस पार्टी के लिए प्रीति जिंटा ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थी। इस पार्टी के लिए प्रीति जिंटा ने वन शोल्डर रेड गाउन चुना था। इस ड्रेस के साथ प्रीति ने गोल्ड या ट्रेडिशनल ज्वेलरी ना पहनकर प्रीति ने सिर्फ डायमंड का स्टेटमेंट इयररिंग पहना था। अपनी वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में प्रीति ने खुले बालों में तहलका मचा दिया था।

करिश्मा कपूर :

करिश्मा कपूर :

2003 में करिश्मा कपूर ने जब अपने बचपन के दोस्त संजय कपूर से शादी करने का फैसला लिया था तब करिश्मा कपूर ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा चुना। अपनी बहन करीना कपूर की तरह ही करिश्मा को भी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन काफी पसंद है। करिश्मा ने अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई पिंक कलर का लहंगा पहना था। सिर्फ दुल्हन करिश्मा ने ही नहीं बल्कि करिश्मा की बहन करीना और मां बबीता ने भी उनकी शादी में मनीष मल्होत्रा की डिजाइन किये हुए ड्रेस ही पहने थे।

जेनेलिया डिसूजा :

जेनेलिया डिसूजा :

चुलबुली जेनेलिया डिसूजा ने अपनी शादी से पहले संगीत के लिए मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई सफेद रंग का लहंगा चुना था जिसके बॉर्डर पर हाइलाईट किया हुआ था। इस लहंगे में जेनेलिया बला की खूबसूरत लग रही थी। इस संगीत समारोह में जेनेलिया ने रितेश देशमुख के साथ मराठी गाने पर इसी लहंगे में परफार्म भी किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X