बॉलीवुड के ये सुपरस्टार्स जीते हैं लग्जूरियस लाइफ, करते हैं प्राइवेट जेट की सवारी|

फिल्म इडस्ट्री में एक्टर्स में महंगी गाड़ियां खरीदने का क्रेज काफी ज्यादा होता है। किसी एक्टर में कार के साथ-साथ बाईक खरीदने के प्रति भी दिवानगी देखी जाती है। वहीं बॉलीवुड में कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं जो सिर्फ महंगी कार या बाईक ही नहीं बल्कि प्राइवेट जेट रखना पसंद करते हैं।
आइए आपको बताते हैं, बॉलीवुड के कौन से स्टार्स करते हैं प्राइवेट जेट की सवारी :

अमिताभ बच्चन :
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी जिंदगी आलिशान तरीके से जीना पसंद करते हैं। वह अक्सर अपने प्राइवेट जेट से परिवार के साथ घूमने निकल पड़ते हैं। कुछ समय पहले अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर इसकी तस्वीर शेयर की थी।

शिल्पा शेट्टी :
लग्जरी लाइफ जीने के मामले में शिल्पा शेट्टी भी किसी से कम नहीं हैं। शिल्पा के नाम पर देश के अलग-अलग शहरों में प्रॉपर्टी होने के साथ ही वह एक प्राइवेट जेट की भी मालकिन हैं।

माधुरी दीक्षित :
बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित की मुस्कुराहट आज भी लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ा देती है। माधुरी दीक्षित के पास भी एक प्राइवेट जेट है, जिसमें वह प्राइवेसी के साथ अपने परिवार के साथ घूमने निकलती हैं।

प्रियंका चोपड़ा जोनस :
प्रियंका चोपड़ा की शोहरत बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक फैली हुई है। प्रियंका चोपड़ा जिस तरह अपने परिवार के साथ शानदार घर में रहती हैं, ठीक उसी तरह उनके पास भी एक प्राइवेट जेट है। जिसमें वह अक्सर घूमने निकलती हैं।

ऋतिक रोशन :
बॉलीवुड के ग्रीक गॉड भी अपनी जिंदगी बड़े ही ग्रैंड तरीके से जीना पसंद करते हैं। ऋतिक रोशन के पास भी एक प्राइवेट जेट है जिसमें वह आराम से सफर करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











