बॉलीवुड के इन सितारों ने खोला है खुद का यूट्यूब चैनल, मिलियन में हैं सब्सक्राइबर्स
बॉलीवुड स्टार्स को अक्सर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्टिव देखा जाता है। जहां वे अपने फिल्मों का प्रमोशन के साथ-साथ ऑफ द कैमरा कई बीटीएस वीडियो भी शेयर करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के कई ऐसे स्टार्स भी हैं जिनका इंस्टाग्राम, ट्वीटर और फेसबुक प्रोफाइल के अलावा खुद का यूट्यूब चैनल भी हैं। इन चैनल्स के सब्सक्राइबर्स की संख्या लाखों में हैं। बॉलीवुड एक्टर्स अपने यूट्यूब चैनल्स पर मेकअप ट्यूटोरियल से लेकर हेल्दी खाना और योग सिखाते हैं।
चलिए हम आपको बॉलीवुड के कुछ एक्टर्स और उनके यूट्यूब चैनल्स के बारे में बताते हैं

माधुरी दीक्षित नेने
बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित नेने अपने यूट्यूब चैनल पर अलग-अलग तरह के वीडियो अपलोड करती हैं। कभी वह कुछ हेल्दी खाना पकाना सिखाती हैं तो कभी अपने पति श्रीराम नेने के साथ बैठ स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर जानकारियां शेयर करती हैं। माधुरी अपने यूट्यूब चैनल पर लोगों को डांस भी सिखाती हैं। उनके यूट्यूब चैनल के 12.2 लाख सब्सक्राइबर हैं।

नोरा फतेही
डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपने यूट्यूब चैनल पर अक्सर अपने डांस वीडियो और बीटीएस वीडियो शेयर करती हैं। नोरा की डांस के दीवानों की तरह ही उनके बीटीएस वीडियो भी लोगों को काफी पसंद आते हैं। नोरा फतेही के यूट्यूब चैनल के 34.6 लाख सब्सक्राइबर हैं।

आलिया भट्ट
बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो चुकी आलिया भट्ट ने पिछले 10 सालों में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बना ली है। आलिया अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी फिल्मों के प्रमोशनल और बीटीएस वीडियो अपलोड करती हैं। आलिया के यूट्यूब चैनल के 19 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
बॉलीवुड की गोरिया शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने यूट्यूब चैनल पर योग के कई आसनों वाली वीडियो शेयर करती हैं। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली शिल्पा अपने यूट्यूब चैनल के जरिए फैंस को सिर्फ योग नहीं बल्कि टेस्टी लेकिन हेल्दी खाना पकाना भी सिखाती हैं। यूट्यूब पर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के 30.4 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।

वरुण धवन
वरुण धवन सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफार्म के साथ-साथ अपना यूट्यूब चैनल भी मेंटेन करते हैं। वह अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए छोटे-छोटे वीडियो शेयर करते रहते हैं। वरुण धवन के यूट्यूब चैनल के 5.53 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।

जैकलीन फर्नांडिज
श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिज यूट्यूब पर अपना खुद का चैनल चलाती हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर छोटे-छोटे वीडियो शेयर करती रहती हैं। कभी वह अपनी किसी ट्रिप तो कभी अपनी डेली रूटीन से जुड़ी कोई वीडियो वह शेयर करती हैं। जैकलीन के यूट्यूब चैनल को 7.9 लाख लोगों ने सब्सक्राइब किया है।


Click it and Unblock the Notifications