..................... These Bollywood stars chose sari for the red carpet of International Film Festivals| इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स के रेड कार्पेट के लिए बॉलीवुड की इन स्टार्स ने साड़ी को चुना | - Hindi Filmibeat

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स के रेड कार्पेट के लिए बॉलीवुड की इन स्टार्स ने साड़ी को चुना

फिल्म फेस्टिवल चाहे नेशनल हो या इंटरनेशनल मीडिया से लेकर आम लोगों तक सबकी निगाहें हमेशा रेड कार्पेट पर होती हैं। रेड कार्पेट पर सेलीब्रिटिज ने क्या पहना, किस डिजाइनर का पहना और किसने-किससे बेहतर तरीके से अपने ड्रेस और मेकअप को फ्लॉन्ट किया, इसी बात की चर्चाएं होती रहती हैं। बात जब किसी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की हो तो ज्यादातर समय भारतीय एक्ट्रेस को वेस्टर्न कपड़ों में ही रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरते देखा जाता है।

आइए ऐसी कुछ बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जानते हैं जो इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल्स के रेड कार्पेट पर साड़ी में बिखेर चुकी हैं जलवा

विद्या बालन

विद्या बालन

विद्या बालन को ज्यादातर मौकों पर साड़ी में ही नजर आती हैं। देश में दिनों-दिन हैंडलूम साड़ी इंडस्ट्री की बिगड़ती स्थिति को अपना समर्थन देने के लिए विद्या बालन ने हैंडलूम साड़ी पहनना शुरू कर दिया है। यहां तक कि ज्यादातर इवेंट्स में विद्या हैंडलूम साड़ी में ही नजर आती हैं। विद्या ने कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर भी अपनी हैंडलूम साड़ी ही फ्लॉन्ट की।

सोनम कपूर

सोनम कपूर

बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर जब भी पार्टी या फेस्टिवल में जाती हैं तो उनका लुक और फैशन आकर्षण का केन्द्र होता है। सोनम भले ही ज्यादा फिल्मों में काम नहीं कर रही हैं लेकिन उनके स्टाइल के चर्चे हमेशा होते रहते हैं। अपनी शादी के तुरंत बाद कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर साड़ी के साथ अपनी खूबसूरत सी नथ को फ्लॉन्ट किया था।

ऋचा चड्ढ़ा

ऋचा चड्ढ़ा

अपनी शादी की खबरों को लेकर इस समय सुर्खियां बटोर रही फिल्म 'फुकरे' एक्ट्रेस ऋचा चड्ढ़ा का अपना स्टाइल स्टेटमेंट होता है। लीक से हटकर कुछ करने में ऋचा कभी नहीं शर्माती हैं। ऋचा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स के दौरान भी साड़ी पहनने से कभी नहीं कतराती हैं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड स्टार दीपिका जो भी पहनती हैं, उसे लेकर चर्चाएं जरूर होती हैं। दीपिका कई बार वेस्टर्न कपड़ों के साथ ही काफी गॉर्जली साड़ी में भी नजर आती हैं। साल 2010 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में दीपिका ने रेड कार्पेट ड्रेस के तौर पर साड़ी को ही चुना था।

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश अक्सर ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आती हैं। ऐश्वर्या नेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में साड़ी या फिर देसी लिबास में ही ज्यादा नजर आती हैं। इसके साथ ही ऐश ने कई बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स के रेड कार्पेट पर प्राउडली साड़ी पहना है।

निम्रत कौर

निम्रत कौर

हाल ही में फिल्म 'दसवीं' में निम्रत कौर के काम की काफी प्रशंसा हुई है। निम्रत अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। साल 2013 के कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर निम्रत ने साड़ी को ही अपने परिधान के लिए चुना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X