ब्रेक के बाद 2023 में फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं ये बॉलीवुड स्टार्स

कोरोना अतिमारी के दौरान आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड पर भी इसका बुरा असर पड़ा था। लेकिन एक बार फिर से धीरे-धीरे ही सही लेकिन सब कुछ पटरी पर लौट रही है। इस साल लगभग हर शुक्रवार को किसी ना किसी एक्टर की फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार खड़ी रहेगी। साल 2023 में कई बॉलीवुड स्टार्स लंबे ब्रेक के बाद अपनी फिल्मों के साथ एक बार फिर से वापसी करने वाले हैं।
आइए आपको बताते हैं उन स्टार्स के बारे में जो ब्रेक के बाद वापस लौट रहे हैं :

शाहरुख खान :
लंबे ब्रेक के बाद फिल्मी पर्दे पर वापस लौटने वाले एक्टर्स में शाहरुख खान का नाम सबसे ऊपर है। 25 जनवरी को शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर भी 10 जनवरी को जारी किया जा चुका है जिसे लेकर फैंस में काफी उत्साह भी दिख रहा है। साल 2018 में फिल्म 'जीरो' की असफलता के बाद शाहरुख खान ने ब्रेक ले लिया था। हालांकि इस बीच उन्होंने 'रॉकेट्री : द नंबी इफेक्ट', 'ब्रह्मास्त्र' जैसी कुछ फिल्मों में कैमियो रोल भी किया था।

अनुष्का शर्मा :
साल 2018 में ही अनुष्का शर्मा की बैक टू बैक 4 फिल्में रिलीज हुई थी। इस साल अनुष्का की 'परी', 'संजू', 'सुई धागा' और 'जीरो' आयी थी। शाहरुख खान की तरह ही अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आयी थी। इस साल अनुष्का शर्मा महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकदा एक्सप्रेस' से वापसी करने वाली है।

करिश्मा कपूर :
2012 में करिश्मा कपूर आखिरी बार फिल्म 'डेंजरस इश्क' में लीड रोल में दिखी थी। उसके बाद से लेकर अब तक करिश्मा ने कुछ गानों और फिल्मों में सिर्फ कैमियो रोल ही किया है। करिश्मा कपूर ने अपने कमबैक प्रोजेक्ट 'ब्राउन' के लिए पिछले साल से शूटिंग शुरू की है। इसका निर्देशन अभिनय देव कर रहे हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह फिल्म होगी या वेब सीरीज। इस साल इसके रिलीज होने की भी संभावना है।

हेलन :
बीते दिनों की एक्ट्रेस हेलन का डांस देखकर लोग अक्सर उन पर फिदा हो जाया करते थे। हेलन ने अब तक करीब 700 फिल्मों में काम किया है। वह आखिरी बार मधुर भंडारकर की फिल्म 'हीरोइन' में 2012 में नजर आयी थी। संभावना जताई जा रही है कि हेलन करिश्मा कपूर की फिल्म/वेब सीरीज 'ब्राउन' से इस साल एक बार फिर से वापसी कर सकती हैं।

फरदीन खान :
इस साल फरदीन खान और रितेश देशमुख के साथ फिल्म 'विस्फोट' से वापसी कर सकते हैं। यह फिल्म वेनेजुएला की फिल्म 'रॉक, पेपर, सीजर्स' का हिंदी रीमेक होगी। इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल ही पूरी हो चुकी है। इस फिल्म के लिए फरदीन खान को काफी ज्यादा शारीरिक बदलावों से गुजरना पड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications











