बॉलीवुड के इन स्टार्स के पास भी बुलेट प्रूफ गाड़ियां, सलमान ने भी खरीदी बुलेट प्रूफ गाड़ी

लॉरेन्स बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। हाल ही में सलमान खान को बंदूक रखने का लाइसेंस दिया गया है। इस साल सुरक्षा कारणों की वजह से सलमान खान ने ईद पर अपने फैंस का दिदार भी नहीं किया था। अब सलमान ने अपनी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए बुलेट प्रूफ गाड़ी खरीदी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने टोयोटा लैंड क्रुजर की बुलेट प्रूफ गाड़ी खरीदी है जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बतायी जाती है।

टोयोटा लैंड क्रुजर ने अपना नया मॉडल लॉन्च तो कर दिया है लेकिन यह भारत में अभी तक उपलब्ध नहीं है। इसलिए सलमान खान ने सलमान ने की पुरानी मॉडल खरीदी है जिसके शीशे को उन्होंने बदलकर बुलेट प्रूफ शीशा लगवाया है।

Salman Khan, Priyanka Chopra Jonas, Shahrukh Khan, Aamir Khan, Hrithik Roshan, Ajay Devgan, SRK, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा जोनस, शाहरुख खान, आमिर खान, ऋतिक रोशन, अजय देवगन

अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ सलमान खान अभी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में पंजाब की कैटरीना कैफ कहलाने वाली शहनाज गिल बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।

सलमान खान के अलावा इन स्टार्स के पास भी है बुलेट प्रूफ गाड़ियां-

प्रियंका चोपड़ा जोनस

प्रियंका चोपड़ा जोनस

प्रियंका चोपड़ा जोनस : बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली पूर्व विश्व सुन्दरी प्रियंका चोपड़ा जोनस के पास भी बुलेट प्रुफ गाड़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका की इस गाड़ी में सुरक्षा के सभी इंतजाम हैं।

किंग खान

किंग खान

शाहरुख खान अपने फैंस से मिलने और उन्हें खुश करने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं लेकिन बॉलीवुड के बादशाह अपनी सुरक्षा में कोई चूक नहीं करते हैं। किंग खान हर समय बुलेट और बम प्रूफ गाड़ी में ही घूमते हैं।

आमिर खान

आमिर खान

कहा जाता है कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट को भी अंडरवर्ल्ड से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इस धमकी के बाद से ही आमिर कहीं भी आने-जाने के लिए बुलेट प्रूफ गाड़ियों का ही इस्तेमाल करते हैं।

हृतिक रोशन

हृतिक रोशन

बुलेट प्रूफ गाड़ियों के मालिकों की लिस्ट में बॉलीवुड के ग्रीक गॉड हृतिक रोशन भी शामिल हैं। बताया जाता है कि वह अधिकांश समय अपनी बुलेट प्रूफ गाड़ियों में ही घूमना पसंद करते हैं।

अजय देवगन

अजय देवगन

अजय देवगन अपनी और अपने पूरे परिवार की सुरक्षा को लेकर काफी सावधान रहते हैं। इसलिए उन्हें कई बार बुलेट प्रूफ गाड़ियों में घूमते हुए देखा जाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X