दीपिका पादुकोण की छपाक से पहले ये फिल्में झेल चुकी हैं विरोध, बॉक्स ऑफिस पर की थी ताबड़तोड़ कमाई
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' पहली फिल्म नहीं है जो सोशल मीडिया पर विरोध का सामना कर रही है। इससे पहले भी 'गोलियों की रासलीला- रामलीला', 'ऐ दिल है मुश्किल', 'लवयात्री' और 'पद्मावत' जैसी फिल्में विवादों में घिर चुकी हैं। दरअसल हाल में ही जेएनयू हिंसा मामले में छात्रों का समर्थन करने के बाद दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' का सोशल मीडिया पर बहिष्कार किया गया। कुछ यूजर ने फिल्म की टिकट कैंसिल कर स्क्रीन शॉर्ट वायरल किए और कुछ ने फिल्म न देखने की अपील की।
इस तरह देखते देखते ट्विटर पर #boycottchhapaak ट्रेंड करने लगा। वहीं दूसरी तरफ कुछ फिल्म स्टार्स से लेकर उनके फैंस ने दीपिका का समर्थन किया। दीपिका पादुकोण लगातार इस विरोध के चलते सुर्खियों में छाई रहीं लेकिन उन्होंने इस पर कोई बयान नहीं दिया।

खैर इससे पहले भी धर्म व इतिहास के तथ्यों के साथ छोड़छाड़ का हवाला देते हुए कई स्टार्स की फिल्मों का विरोध किया गया है, लेकिन जब वे फिल्में रिलीज हुई तो बॉक्सऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में भी सफल हुईं। दीपिका पादुकोण की खुद पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, कॉकटेल और गोलियो का रासलीला रामलीला जैसी फिल्मों का विरोध किया जा चुका है।
सिर्फ दीपिका ही नहीं, रणबीर कपूर-अनुष्का शर्मा की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' और शाहरुख खान की 'माय नेम इज खान' जैसी फिल्में पर भी काफी बवाल मचाया गया था। इसी तरह आइए आपको मिलवाते हैं कुछ ऐसी फिल्मों से जिन पर रिलीज से पहले काफी हंगामे देखने को मिला लेकिन बाद में रिलीज हुई तो उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया।


Click it and Unblock the Notifications











