ब्लॉकबस्टर का फॉर्मूला नंबर 1- सलमान से लेकर अक्षय तक- साउथ की रीमेक करके बने सुपरस्टार
सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार और अजय देवगन से लेकर शाहिद कपूर सभी के हांथों एक फॉर्मूला लगा है कि साउथ की रीमेक हिंदी में करके ब्लॉकबस्टर बनना है। बता दें कि इन सितारों ने रीमेक करके कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब इस लिस्ट में अभिनेता टाइगर श्रॉफ का भी नाम जुड़ गया है और इस समय खबर आ रही है कि टाइगर और श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी 3 एक तमिल फिल्म की ऑफिसियल रीमेक है जिसमें अभिनेता आर माधवन नजर आए थे।
पता चला है कि इस फिल्म नाम वेट्टाई है और इसमें समीरा रेड्डी भी नजर आईं थीं। ये खबर इस समय काफी ज्यादा वायरल हो रही है लेकिन फिल्ममेकर्स के द्वारा इस बात को लेकर किसी तरह का एलान नहीं हुआ है।

खबरों की मानें तो हाल ही में साजिद नाडियाडवाला ने इस तमिल फिल्म्स के राइट्स खरीदे थे जिसका इस्तेमाल इस फिल्म में किया जाना है।
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी साउथ की फिल्म का रीमेक हिंदी में देखने को मिलने वाला है बल्कि पहले भी ऐसा किया जा चुका है। आइए एक नजर डालते उन बॉलीवुड फिल्म पर जो कि साउथ की रीमेक हैं..


Click it and Unblock the Notifications