2022 में रिलीज हुई बॉलीवुड की इन हिट फिल्मों पर पड़ा साउथ की फिल्म इंडस्ट्री का प्रभाव

इस साल कई बड़ी फिल्में ओटीटी प्लेटफार्म और सिनेमा हॉल में रिलीज हुई है। इस साल आलम ऐसा था कि रिलीज होने वाली हर तीसरी फिल्म किसी ना किसी ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई है। 2022 में रिलीज हुई ज्यादातर फिल्मों पर दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का काफी प्रभाव देखा गया। ना केवल हिंदी भाषा में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म केजीएफ 2, आरआरआर और कंटारा जैसी साउथ की फिल्में बनी, बल्कि हिंदी फिल्मों में साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स का काफी प्रभाव देखने को मिला।
आइए आपको 2022 में रिलीज हुई कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जो साउथ इंडस्ट्री से रहे प्रभावित :

ब्रह्मास्त्र :
इस साल बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर और मल्टीस्टारर फिल्म अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन शिवा' रही। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्कीनेनी ने भी कैमियो किरदार निभाया था। उन्होंने फिल्म में नंदी अस्त्र और ब्रह्मास्त्र के रक्षक की भूमिका निभाई थी।

सर्कस :
साल के अंत में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' रिलीज हुई। फिल्म में रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े ने काम किया है। लेकिन इस फिल्म का भी साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से खास कनेक्शन रहा है। फिल्म के एक गाने 'सुन जरा' को दक्षिण भारतीय कंपोजर देवी श्री प्रसाद जिन्हें डीएसपी रॉकस्टार भी कहा जाता है, ने तैयार किया था।

दृश्यम 2 :
हाल ही में बम्पर हिट हुई फिल्म 'दृश्यम 2' 250 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। यह फिल्म ना सिर्फ दक्षिण भारतीय फिल्म के हिंदी रीमेक की फ्रेंचाइजी थी बल्कि फिल्म में प्रमुख किरदार निभाने वाली श्रिया सरन भी दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। श्रेया की करीब 75 प्रतिशत फिल्में दक्षिण की ही हैं।

जर्सी :
शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'जर्सी' इसी नाम से 2019 में बनी तेलुगु फिल्म का हिंदी रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म की तरह ही हिंदी फिल्म 'जर्सी' की कहानी को लिखा और निर्देशित गौतम तिन्नानुरी ने किया। फिल्म में शाहिद के साथ मृणाल ठाकुर भी नजर आयी थी।

विक्रम वेधा :
इसी नाम से 2017 में बनी तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रिमेक में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान ने काम किया था। हिंदी फिल्म की कहानी और निर्देशन पुष्कर-गायत्री ने किया था। सिर्फ इतना ही नहीं, दो गाने 'बंदे' और 'यात्रा' को साउथ इंडियन म्यूजिक कंपोजर सी.एस. सैम ने तैयार किया।


Click it and Unblock the Notifications











