इन फिल्मों ने महज़ कुछ ही दिन में किया था 200 करोड़ का आंकड़ा पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाई थी धूम

इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगातार काफी जबरदस्त फिल्में रिलीज हो रही है. बता दें कि हाल ही में सनी देओल की गदर 2 रिलीज की गई. जो की बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. यहां तक कि इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म पठान ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने सबसे पहले 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.
पठान
शाहरुख खान की फिल्म पठान का क्रेज़ दर्शकों के बीच में काफी ज्यादा देखने को मिला था. बता दे कि यह फिल्म भी काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा पसंद की गई और ब्लॉकबस्टर साबित हुई. शाहरुख खान की फिल्म पठान ने सिर्फ चार दिनों के अंदर ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.
दंगल
आमिर खान की फिल्म दंगल भी काफी ज्यादा जबरदस्त रही और आपको बता दें कि इसमें वह काफी जबरदस्त किरदार में नजर आए थे. यहां तक कि सिर्फ 8 दिनों के भीतर ही 200 करोड़ की इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर डाली थी.
बजरंगी भाईजान
बजरंगी भाईजान फिल्म सलमान खान ने काफी जबरदस्त काम किया और उनकी एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया था. लेकिन इस फिल्म ने सिर्फ 9 दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था.
धूम 3
धूम 3 फिल्म भी काफी ज्यादा जबरदस्त रही और बॉक्स ऑफिस पर इसने काफी अच्छा खासा प्रदर्शन किया. यहां तक की आपको बता दें की फिल्म ने 9 दिनों के अंदर ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.
पीके
आमिर खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म पीके भी काफी ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करके ले गई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी दर्शकों द्वारा इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म ने महज 9 दिनों में 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली थी.
पद्मावत
दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पद्मावत ने काफी अच्छा कलेक्शन इकट्ठा किया था और महज़ 11 दिनों के अंदर ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था.


Click it and Unblock the Notifications